{"_id":"69f0a1b2785073cb5d09c589","slug":"atm-theft-plot-foiled-in-raigarh-suspect-arrested-with-gas-cutter-theft-planned-under-pressure-of-debt-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4219302-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATM चोरी की बड़ी साजिश नाकाम: रेनकोट और चेहरे पर स्प्रे लगा पहुंचा चोर, हाथ में गैस कटर: रंगे हाथों दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ATM चोरी की बड़ी साजिश नाकाम: रेनकोट और चेहरे पर स्प्रे लगा पहुंचा चोर, हाथ में गैस कटर: रंगे हाथों दबोचा
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार
एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर चोरी करने की कोशिश कर रहे आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसकी योजना फेल हो गई। मौके से गैस कटर बरामद किया गया है।
एटीएम चोरी की योजना हुई विफल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एटीएम चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी ने परिवहन व्यवसाय में हुए नुकसान और कर्ज के दबाव में आकर चोरी की योजना बनाई थी। हालांकि, वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका और पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
Trending Videos
यह मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को बीती रात करीब 3 बजे गेरवानी के पास स्थित एटीएम में संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली। इस सूचना के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां आरोपी एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर नकद निकालने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी पंकज कुमार पासवान को हिरासत में ले लिया। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त गैस कटर बरामद किया गया। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे किया था। साथ ही उसने अपने चेहरे पर भी स्प्रे किया था और रेनकोट पहना था। यह सब उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए किया था। पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी चोरी टल गई।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी पंकज पासवान ने बताया कि वह संयंत्र में वेल्डिंग का काम करता था। परिवहन व्यवसाय में हुए नुकसान और कर्ज के दबाव के चलते उसने एटीएम से चोरी की योजना बनाई थी। उसकी योजना थी कि वह एटीएम से नकद निकालकर अपना कर्ज चुकाएगा। लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले ही उसकी योजना विफल हो गई। इस घटना में एटीएम मशीन को तकरीबन 3 लाख 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी दीपक दास महंत की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की पुलिस की प्रतिबद्धता दर्शाती है।
