सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Mobile shop lock broken in raigarh news

Raigarh News: रायगढ़ में मोबाइल दुकान में चोरी, डेढ़ लाख का माल उड़ाया; ले उड़े स्मार्टवॉच, एयरबड्स और साउंडबार

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ में एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख रुपये के सामान चुरा लिए। पुलिस ने धारा 305(ए) और 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mobile shop lock broken in raigarh news
धरमजयगढ़ थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक मोबाइल दुकान में चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा लिया। पीड़ित दुकान संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Trending Videos


यह मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। धरमजयगढ़ कॉलोनी निवासी शांतनुपाल अपनी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का संचालन करते हैं। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुबह तड़के 3 से 6 बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और नगदी रकम ले उड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी हुए सामानों में पांच स्मार्ट वॉच, चार साउंड बार, 10 एयर बड्स और 30 नेक बैंड शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एक स्मार्ट वॉच अल्ट्रा एप्पल, दो जियो भारत मोबाइल, दो बड़े हेडफोन और पांच चार्जर भी चोरी हुए। चोरों ने 32 सौ रुपये नगदी और 25 पुराने मोबाइल भी चुरा लिए, जो बनने आए थे। चोरी गए कुल सामानों की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

दुकान संचालक शांतनुपाल ने बताया कि उनकी दुकान से कई महत्वपूर्ण वस्तुएं चोरी हुई हैं। चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया था। चोरी हुए सामानों में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स प्रमुख थे। इनमें पांच स्मार्ट वॉच, चार साउंड बार और एयर बड्स जैसी चीजें शामिल थीं। इसके साथ ही, ग्राहकों के 25 पुराने मोबाइल फोन भी चोर ले गए।

मोबाइल दुकान संचालक शांतनुपाल की रिपोर्ट के बाद धरमजयगढ़ पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। इस मामले में गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed