Chhattisgarh Accident: बेमेतरा में पिकअप वाहन और ट्रक की भीषण टक्कर, नौ लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आधी रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में अब तक पांच महिलाओं और तीन बच्चों समेत नौ की मौत हो चुकी है। जबकि 23 लोग घायल हो गए। भाजपा विधायक दीपेश साहू ने जिला अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 8 लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है।
मृतको के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना… — Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) April 29, 2024
सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 9 लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं। मृतकों के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
शवों का हो रहा पोस्टमार्टम
तीन शव का पीएम बेमेतरा जिला अस्पताल में, चार शव का पीएम सिमगा के सरकारी अस्पताल में, एक शव का पीएम रायपुर में हो रहा है। बेमेतरा व सिमगा में पीएम हो गया है। आज सभी शवों का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम पथर्रा जिला में किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, हादसा बेमेतरा थाना इलाके के कठिया गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पिकअप वाहन टकराने से दर्दनाक हादसा हुआ है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार देर रात कठिया गांव के पास हुई, पीड़ित एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। हादसे का शिकार सभी लोग पथर्रा गांव के निवासी थे, तिरैया गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। मृतकों की पहचान भूरी निषाद (50), नीरा साहू (55), गीता साहू (60), अगनिया साहू (60), खुशबू साहू (39), मधु साहू (5), रिकेश निषाद (6) और ट्विंकल निषाद (6) के रूप में हुई है। एक की पहचान बाकी है।
#WATCH | Chhattisgarh | BJP MLA Dipesh Sahu visited the district hospital and met the injured.
— ANI (@ANI) April 29, 2024
Death toll in Bemetara accident rises to 9 and 23 are injured who have been shifted to the hospital for treatment: Ranveer Sharma, Collector Bemetara https://t.co/LPbRRsRQbP pic.twitter.com/2ISZXF0llu