सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh BJP delegation leaves for Mumbai to participate in 'West-Central Regional Workshop'

CG News: 'पश्चिम-मध्य क्षेत्रीय कार्यशाला' में भाग लेने के मुंबई रवाना हुआ छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 24 Feb 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

बीजेपी के देशव्यापी प्रशिक्षण महाभियान के निमित्त मुम्बई में आहूत पश्चिम-मध्य क्षेत्रीय कार्यशाला में भाग लेने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में पार्टी नेता मुम्बई रवाना हुए। 

Chhattisgarh BJP delegation leaves for Mumbai to participate in 'West-Central Regional Workshop'
मुंबई रवाना हुआ छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीजेपी के देशव्यापी प्रशिक्षण महाभियान के निमित्त मुम्बई में आहूत पश्चिम-मध्य क्षेत्रीय कार्यशाला में भाग लेने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में पार्टी नेता मुम्बई रवाना हुए। इस 28 सदस्यीय दल में पार्टी पदाधिकारी, प्रवक्ता, जनप्रतिनिधि शामिल हैं।  
Trending Videos


 कार्यशाला में प्रशिक्षण लेकर लौटने के बाद पार्टी नेता प्रदेशभर में होने वाली कार्यशालाओं में पार्टी की मण्डल और जिलास्तरीय कार्यशालाओं में मार्गदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में छत्तीसगढ़ से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी भी शिरकत करेंगीं। कार्यशाला में विभिन्न 'प्रांतीय प्रशिक्षण टोली' और 'विषय प्रमुख' अलग-अलग सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक मजबूती और विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे। 

मुंबई जाने वाली टीम में बीजेपी
प्रदेश प्रदेश महामंत्री द्वय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मारकण्डेय ,छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक , नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सीजीएमएसई अध्यक्ष दीपक मस्हके, हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन अनुराग सिंहदेव ,खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पांडेय,पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, सहित सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, प्रशिक्षण अभियान संयोजक डॉ. अवधेश जैन,प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, शताब्दी पाण्डेय, टेकेश्वर जैन, शिवनारायण पाण्डेय, आई सेल संयोजक सुनील पिल्लई, सोमेश पाण्डेय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed