{"_id":"6a32df983d57532bda0e15c2","slug":"chhattisgarh-crime-news-four-smugglers-arrested-with-13-5-kg-cannabis-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh crime News: साढ़े 13 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय आरोपी समेत चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh crime News: साढ़े 13 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय आरोपी समेत चार तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सार
Chhattisgarh Crime News: रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। साढ़े 13किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय आरोपी सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Chhattisgarh Crime News: रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। साढ़े 13किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय आरोपी सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। नॉर्थ जोन के थाना गुढ़ियारी, पण्डरी एवं उरला पुलिस ने आरोपियों को गांजा बिक्री करते एवं परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 13.451 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। जब्त मशरूका की कुल कीमत 6,72,550 रुपये है। आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला, गुढ़ियारी एवं पण्डरी में नारकोटिक एक्ट के तहत की कार्रवाई की गई है।
थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम ने गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत कबीर चौक स्थित ओव्हरब्रिज के नीचे सब्जी बाजार के पास गांजा का परिवहन करते अंतर्राज्यीय आरोपी आकाश रायकवाड़ और धीरज रायकवाड़ निवासी झांसी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 किलो 866 ग्राम गांजा जुमला करीब 4,93 हजार रुपये जब्त किया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की टीम ने पण्डरी क्षेत्रांतर्गत स्थित दलदल सिवनी कचड़ा गोदाम के पास गांजा की बिक्री करते आरोपी कमलेश पटेल निवासी पण्डरी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो किलो 285 ग्राम गांजा जुमला करीब एक लाख 20 हजार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
थाना उरला पुलिस की टीम ने बीरगांव स्थित बुधवारी बाजार के पास गांजा बिक्री करते हुए आरोपी संतराम निषाद निवासी उरला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा जुमला कीमती करीब 53 हजार जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध 272/26 धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
- आकाश रायकवाड़ उम्र 21 साल निवासी कालीमाता मंदिर के पास छेंवता थाना समथर जिला झांसी उत्तर प्रदेश।
- धीरज रायकवाड़ उम्र 21 साल निवासी कालीमाता मंदिर के पास छेंवता थाना समथर जिला झांसी उत्तर प्रदेश।
- कमलेश पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी इन्द्रा कालोनी कुष्ट बस्ती मोवा थाना पण्डरी रायपुर।
- संतराम निषाद पिता राजकुमार निषाद उम्र 36 साल निवासी ग्राम कुम्हारी थाना मानपुर जिला मोहला , हाल पता बुधवारी बाजार बीरगांव थाना उरला रायपुर।