फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Good news for students; admission to colleges is now open until this date

छत्तीसगढ़: छात्रों के लिये खुशखबरी; अब इस तारीख तक कॉलेजों में ले सकते हैं एडमिशन, बढ़ाई गई प्रवेश तिथि

Mon, 17 Aug 2026 10:07 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 10:07 AM IST
सार

CG Education News: 12वीं पास होने के बाद कॉलेजों में एडमिशन का सपना देख रहे छात्रों के लिये खुशखबरी है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Good news for students; admission to colleges is now open until this date
उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, आदेश की प्रति - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CG Education News: 12वीं पास होने के बाद कॉलेजों में एडमिशन का सपना देख रहे छात्रों के लिये खुशखबरी है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्रायें 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं।

विज्ञापन


मामले में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का मूल उद्देश्य प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुंचाना है। दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के कई मेधावी युवा विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले पाते हैं। ऐसे में वे नहीं चाहते कि तिथियों के फेर में किसी भी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब हो और वह उच्च शिक्षा से दूर रह जाए। ऐसे में छात्रहित को सबसे ऊपर रखते हुए प्रवेश की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई दी गई है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि विद्यार्थी इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
विज्ञापन


राज्य के जिन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में अभी भी सीटें खाली हैं, वहां छात्र अब 31 अगस्त 2026 तक दाखिला ले सकेंगे। इससे पहले विभाग ने प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई तक और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक तय की गई थी। अंतिम तिथि बीतने के बाद भी कई महाविद्यालयों में सीटें खाली रह गई थीं और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कई अभ्यर्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है। जो छात्र अब तक प्रवेश नहीं ले पाये, उनके लिये यह सुनहरा अवसर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed