{"_id":"69ef5bbc63f8b16fe101ecbe","slug":"chhattisgarh-special-programs-to-be-held-across-state-on-world-red-cross-day-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्यभर में होंगे विशेष कार्यक्रम, राज्यपाल रमेन डेका ने दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्यभर में होंगे विशेष कार्यक्रम, राज्यपाल रमेन डेका ने दिए ये निर्देश
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन ने 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्य एवं जिला शाखाओं में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
चर्चा करते राज्यपाल रमने डेका
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन ने 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्य एवं जिला शाखाओं में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के मानव सेवा कार्यों का प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचाने के लिए सदस्यता अभियान को गति देना जरूरी है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों एवं विभिन्न वर्गो के गणमान्य नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि आम नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों को रेडक्रॉस स्टीकर लगाकर दान संग्रहण कार्यक्रम चलाएं। उन्होंने प्रदेश के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को जूनियर रेडक्रॉस और यूथ रेडक्रॉस से जोड़ने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा मिलेगा।
राज्यपाल डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष टोमन साहू ने मुलाकात की। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों, सदस्यता अभियान तथा आगामी विश्व रेडक्रॉस दिवस के आयोजन के संबंध में राज्यपाल ने मार्गदर्शन दिया।
बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी के विभिन्न कार्यक्रमों और भविष्य की योजना पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के राज्यप्रतिनिधि युवराज देशमुख और कोषाध्यक्ष संजय पटेल उपस्थित थे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X