{"_id":"6a3d10674c10ae6c2307cc67","slug":"cm-returns-from-delhi-tour-orders-security-checks-at-coaching-centers-also-raises-demand-for-ayurvedic-aiims-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: दिल्ली दौरे से लौटे सीएम साय, कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा जांच के निर्देश; आयुर्वेदिक एम्स की मांग भी उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: दिल्ली दौरे से लौटे सीएम साय, कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा जांच के निर्देश; आयुर्वेदिक एम्स की मांग भी उठाई
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 25 Jun 2026 04:57 PM IST
सार
दो दिवसीय दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिवसीय दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने हाल ही में लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के कोचिंग सेंटरों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए मुख्य सचिव को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण कराया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन निकास और अन्य जरूरी मानकों का पूरी तरह पालन हो, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में बस्तर क्षेत्र के विकास, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का बड़ा हिस्सा वन क्षेत्र से घिरा हुआ है और यहां औषधीय पौधों की भरपूर उपलब्धता है। ऐसे में आयुर्वेदिक चिकित्सा, अनुसंधान और उपचार को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना महत्वपूर्ण साबित होगी।
25 जून को आपातकाल की वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री ने इसे लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि उस समय नागरिकों के मौलिक अधिकारों को सीमित कर दिया गया था और राजनीतिक विरोधियों को जेल भेजा गया था। नई पीढ़ी को उस दौर की जानकारी देने के उद्देश्य से शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में भी इस विषय को शामिल किया गया है।
यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए बढ़ेगी सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए संचालित यूथ हॉस्टल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। वहां रहकर तैयारी करने वाले 13 अभ्यर्थियों ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की है। अब उनकी मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।