{"_id":"6a3cb7f9d320f37a870e5509","slug":"monsoon-active-in-chhattisgarh-rain-and-lightning-alert-in-many-districts-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में बीते दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है।
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में बीते दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक फैली मौसमी द्रोणिका और मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में नमी बढ़ी है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 48 घंटों तक प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी। कई क्षेत्रों में बादल गरजने, तेज हवाएं चलने और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। राजधानी रायपुर में गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न संभागों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई। दंतेवाड़ा और रायगढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा भी रिकॉर्ड की गई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, हालांकि बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।