सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Sai Holds High-Level Meeting on West Asia Situation

छत्तीसगढ़ में सिलेंडर की जमाखोरी पर नकेल: 335 जगहों पर छापेमारी, 3841 सिलेंडर जब्त, 97 आरोपियों पर FIR दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पश्चिम एशिया की हालात को लेकर आज राजधानी रायपुर स्थित अपने सीएम हाउस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ हाई लेवल मीटिंग ली। 

CM Sai Holds High-Level Meeting on West Asia Situation
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पश्चिम एशिया की हालात को लेकर आज राजधानी रायपुर स्थित अपने सीएम हाउस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ हाई लेवल मीटिंग ली। 
Trending Videos


इसमें बताया गया कि राज्यभर में चलाए गए अभियान के तहत 335 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान जमाखोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए 3841 गैस सिलेंडर जब्त किए गए और 97 एफआईआर दर्ज की गई हैं। हालांकि कालाबाजारी की पुष्टि नहीं हुई है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। किसानों को समय पर खाद मिले, इसके लिए वितरण व्यवस्था की निगरानी बढ़ाने और होल्डिंग पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालाबाजारी और जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई 
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के भंडारण एवं आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए हर परिस्थिति में आमजन तक सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

सरकार ने अस्पतालों, छात्रावासों, रेलवे, एयरपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों में गैस आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। साथ ही पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर भी लगातार नजर रखने को कहा गया है। सीमावर्ती चेकपोस्ट पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडरों की आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

पेट्रोल-डीजल वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखें
मुख्यमंत्री साय ने सीमावर्ती चेक पोस्टों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। गैस सिलेंडरों एवं पेट्रोल-डीजल वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखने के साथ ही निर्देश दिए गए कि पेट्रोल-डीजल को कंटेनरों में आम जनता को उपलब्ध न कराया जाए। केवल अधिकृत मोबाइल टावर एवं जेनसेट संचालित आवश्यक प्रतिष्ठानों को ही कंटेनर में ईंधन उपलब्ध कराया जाए।

महत्वपूर्ण संस्थानों पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री साय ने अस्पतालों, छात्रावासों, शैक्षणिक संस्थानों, रेलवे, भारत सरकार की संस्थाओं, सैन्य एवं अर्धसैनिक बलों, समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित संस्थानों और एयरपोर्ट कैंटीनों में गैस आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में निर्देश दिए गए कि गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति से संबंधित समाचारों पर सतत निगरानी रखी जाए। भ्रामक खबरों से भय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, अतः ऐसी खबरों का तत्काल संज्ञान लेकर वास्तविक जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए। सोशल मीडिया की भी विशेष निगरानी रखने और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित
मुख्य सचिव विकास शील ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों की सतत निगरानी के लिए राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उपभोक्ता घरेलू गैस आपूर्ति से संबंधित समस्याओं, शिकायतों अथवा कालाबाजारी की सूचना  1800-233-3663 पर दे सकते हैं। 

खाद की पर्याप्त उपलब्धता पर जोर
वीडियो कांफ्रेंस के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उर्वरकों की होल्डिंग पर रोक लगाई जाए और दैनिक स्टॉक की नियमित समीक्षा की जाए। सभी किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समान रूप से उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।साथ ही खाद वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए सॉफ्टवेयर आधारित मॉनिटरिंग की जानकारी भी साझा की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed