सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM vishnudev Sai listened to 131st episode of 'Mann Ki Baat'

CM साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी: बोले- देश के कोने-कोने की सकारात्मक पहल को सामने लाता है कार्यक्रम

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 22 Feb 2026 01:28 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड का जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के साथ श्रवण किया।

CM vishnudev Sai listened to 131st episode of 'Mann Ki Baat'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड का जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के साथ श्रवण किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक प्रबोध मिंज सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Trending Videos


मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक और प्रेरक प्रयासों को सामने लाने वाला सशक्त मंच बन चुका है। यह कार्यक्रम सेवा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूती देता है और हर माह लोग इसके प्रसारण का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट में भारत की तकनीकी ताकत को विश्व स्तर पर सराहा गया। ‘मेड इन इंडिया’ एआई मॉडल लॉन्च होना देश की नवाचार क्षमता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ भी स्टार्टअप संस्कृति और मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए तकनीकी नेतृत्व की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कृषि क्षेत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश में धान की 500 से अधिक किस्मों की खेती हो रही है और भारत विश्व का सबसे बड़ा चावल उत्पादक बन चुका है। इसमें छत्तीसगढ़ सहित देशभर के किसानों, वैज्ञानिकों और नीतिगत प्रयासों का अहम योगदान है। मुख्यमंत्री ने अमूल के माध्यम से डेयरी प्रबंधन में एआई के उपयोग और ‘सुश्रुत संहिता’ जैसे प्राचीन ग्रंथों के संरक्षण को भारतीय परंपरा और आधुनिक तकनीक के उत्कृष्ट समन्वय का उदाहरण बताया।

कार्यक्रम में केरल की 10 माह की बालिका आलिन शेरिन अब्राहम के अंगदान के निर्णय का उल्लेख करते हुए इसे मानवता की मिसाल बताया गया। साथ ही डिजिटल फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे साइबर अपराधों से सावधान रहने, केवाईसी और बैंकिंग सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी महत्वपूर्ण बताया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ का प्रत्येक एपिसोड आत्मनिर्भर भारत, तकनीकी सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता की दिशा में देश के बढ़ते कदमों को दर्शाता है और नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed