सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Co-operative society employees take out rally over four-point demands, warn of indefinite strike in Kabirdham

CG: चार सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी समिति के कर्मचारियों ने निकाली रैली, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अमन कोशले Updated Fri, 24 Oct 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। मेन गेट के सामने कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

Co-operative society employees take out rally over four-point demands, warn of indefinite strike in Kabirdham
चार सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी समिति के कर्मचारियों ने निकाली रैली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं, तो वे नवंबर माह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
Trending Videos


छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। मेन गेट के सामने कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ज्ञापन में चार सूत्रीय मांगें रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के नेताओं ने बताया कि 25 अक्टूबर को जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपा गया है। इसके बाद 28 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर ज्ञापन रैली निकाली जाएगी। वहीं, 3 से 11 नवंबर तक संभाग स्तरीय आंदोलन और 12 नवंबर से कैबिनेट के निर्णय तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
  1. धान खरीदी नीति वर्ष 2024-25 में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति को निरस्त करते हुए विभागीय स्तर पर नियमितिकरण किया जाए।
  2. प्रदेश की 2058 सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों को वेतनमान देने के साथ प्रत्येक समिति को 3-3 लाख रुपए प्रबंधकीय अनुदान राशि मध्यप्रदेश की तर्ज पर प्रदान की जाए।
  3. कर्मचारियों को भविष्य निधि, महंगाई भत्ता, ईएसआईसी जैसी सुविधाएँ दी जाएँ।
  4. दैनिक व संविदा कर्मचारियों को सीधी भर्ती में प्राथमिकता और बोनस अंक देते हुए बैंक केडर के रिक्त पदों पर 50 प्रतिशत विभागीय भर्ती की जाए तथा उम्र और योग्यता में शिथिलता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed