सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress leader Dilip Dhar attacked during Durga immersion, four injured in Chhattisgarh

Chhattisgarh News: दुर्गा विसर्जन के दौरान कांग्रेस नेता दिलीप धर पर जानलेवा हमला, चार घायल

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 04 Oct 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

विसर्जन जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते हिंसक हो गया। तभी 10-15 की संख्या में हथियारबंद बदमाश मौके पर पहुँचे और चाकू, तलवार सहित अन्य हथियारों से दिलीप धर और उनके साथियों पर हमला कर दिया।

Congress leader Dilip Dhar attacked during Durga immersion, four injured in Chhattisgarh
दुर्गा विसर्जन के दौरान कांग्रेस नेता दिलीप धर पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बंग समाज की ओर से आयोजित दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव दिलीप धर पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना में दिलीप धर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, विसर्जन जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते हिंसक हो गया। तभी 10-15 की संख्या में हथियारबंद बदमाश मौके पर पहुँचे और चाकू, तलवार सहित अन्य हथियारों से दिलीप धर और उनके साथियों पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे सहयोगियों को भी बदमाशों ने घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में सभी घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने तीन घायलों की स्थिति स्थिर बताई है, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। दिलीप धर के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमले के पीछे स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गुटबाजी जिम्मेदार है।

लगातार हो रही चाकूबाजी की वारदातों से अंबिकापुर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed