सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deen Dayal Upadhyay 'Panch Nishtha' principle: Ajay said- Politics should be reflection of national service

प्रकाश स्तंभ है दीनदयाल उपाध्याय का 'पंच निष्ठा' सिद्धांत: अजय बोले- राष्ट्र सेवा का प्रतिबिंब बने राजनीति

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Ajay chandrakar on Panch Nishtha principle, BJP three day training camp in Mainpat ambikapur: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में के तीसरे दिन बुधवार को योगाभ्यास किया गया।

Deen Dayal Upadhyay 'Panch Nishtha' principle: Ajay said- Politics should be reflection of national service
विचार व्यक्त करते बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

Ajay chandrakar on Panch Nishtha principle, BJP three day training camp in Mainpat ambikapur: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में के तीसरे दिन बुधवार को योगाभ्यास किया गया। सीएम विष्णुदेव साय के साथ सांसदों और विधायकों ने योगभ्यास किया। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव, सभी सांसद और विधायकगण उपस्थित रहे।

Trending Videos


इसके बाद प्रातःकालीन योग सत्र में  पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रहित में किए गए संघर्षों एवं उनके आदर्शों पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और विधायक अजय चंद्राकर ने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि आज जब देश लोकतंत्र के नए युग की ओर अग्रसर है, तब यह आवश्यक हो गया है कि राजनीति राष्ट्र सेवा का प्रतिबिंब बने। इसी चिंतन को अपने जीवन में उतारने वाले महान राष्ट्रचिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को एक नई वैचारिक दिशा प्रदान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन





उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र प्रेम, सांस्कृतिक चेतना और सुशासन के लिए "पंच निष्ठा" का सिद्धांत दिया जो आज भी प्रत्येक जनप्रतिनिधि और राजनीतिक संगठन के लिए एक प्रकाश स्तंभ के रूप में खड़ा है। चंद्राकर ने कहा जो स्थान शरीर में प्राण का होता है। वही स्थान राष्ट्र में ‘विराट’ का है। उपाध्याय ने इस विराट की चेतना के लिए अपने सम्पूर्ण जीवन को समर्पित कर दिया। आज आवश्यकता है कि हम सभी, इस महान संगठन के माध्यम से, राष्ट्र के विराट के लिए अपने जीवन को समर्पित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed