फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari Police's Operation Nischay: Raids at 92 locations, drug dealers and criminals behind bars

धमतरी पुलिस का ऑपरेशन निश्चय : 92 जगहों पर दबिश, नशे के सौदागर और बदमाश सलाखों के पीछे

Sun, 12 Oct 2025 05:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: अमन कोशले Updated Sun, 12 Oct 2025 05:28 PM IST
सार

धमतरी जिले के पुलिस ने एक बार फिर बड़ा अभियान चलाकर अपराधियों की कमर तोड़ दी है। रविवार तड़के सुबह से पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष सघन 'ऑपरेशन निश्चय' चलाते हुए 92 स्थानों पर दबिश दी और संदिग्धों की सख्ती से जांच की।

विज्ञापन
Dhamtari Police's Operation Nischay: Raids at 92 locations, drug dealers and criminals behind bars
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के पुलिस ने एक बार फिर बड़ा अभियान चलाकर अपराधियों की कमर तोड़ दी है। रविवार तड़के सुबह से पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष सघन 'ऑपरेशन निश्चय' चलाते हुए 92 स्थानों पर दबिश दी और संदिग्धों की सख्ती से जांच की।
विज्ञापन


इस दौरान बनाई गई 18 अलग-अलग टीमों ने गुंडा-बदमाश, असामाजिक तत्व और नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ एक साथ कार्रवाई की। एनडीपीएस एक्ट – 3 प्रकरण, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 किलो 90 ग्राम गांजा जब्त, आबकारी एक्ट – 20 प्रकरण, 20 आरोपी गिरफ्तार, 84.100 लीटर अवैध शराब जब्त, आर्म्स एक्ट – 2 प्रकरण, 2 आरोपी गिरफ्तार और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई – 47 लोगों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़
अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम शकरवारा के एक घर में अवैध रूप से जर्दा गुटखा बनाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और छापा मारकर भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान जब्त किया। पुलिस ने मौके से 13 लाख 41 हजार 550 रुपए का माल जब्त करते हुए आरोपी प्रहलाद मूलवानी उर्फ पहलू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का सख्त संदेश
इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। धमतरी पुलिस ने साफ किया है कि ऑपरेशन निश्चय आगे भी लगातार जारी रहेगा और नशे का अवैध व्यापार करने वालों पर हर हाल में शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed