फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   An elderly man who went to vote for Panchayat elections died died due to a heart attack in Dhamtari

Dhamtari: पंचायत चुनाव के लिए वोट करने गए बुजुर्ग की मौत, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Mon, 17 Feb 2025 08:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 17 Feb 2025 08:02 PM IST
सार

प्रदेश सहित धमतरी जिले में भी पंचायत चुनाव में लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पंहुच अपना मताधिकार का प्रयोग किये। इस दौरान धमतरी जनपद पंचायत अंतर्गत मतदान केंद्र से दुखद खबर सामने आई है।

विज्ञापन
An elderly man who went to vote for Panchayat elections died died due to a heart attack in Dhamtari
मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सहित धमतरी जिले में भी पंचायत चुनाव में लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पंहुच अपना मताधिकार का प्रयोग किये। इस दौरान धमतरी जनपद पंचायत अंतर्गत मतदान केंद्र से दुखद खबर सामने आई है। जहां पंचायत चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे लगभग 80 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वहीं 11 फरवरी को हुए नगरी निकाय चुनाव में भी एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलारतराई के रहने वाले हिंछा राम साहू निवासी कलारतराई उम्र करीब 80 वर्ष आज अपना मताअधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र क्रमांक 2 पहुंचे थे। वहीं बुजुर्ग व्यक्ति मतदान केंद्र पहुंचते ही थे अपने पर्ची लेने के लिए लगे काउंटर के पास पहुंचे थे। तभी अचानक बुजुर्ग व्यक्ति बेहोश होकर गिर पड़ा। वहीं मौजूद मतदान के लिए लगे अधिकारी कर्मचारी सहित सुरक्षा कर्मियों में सनसनी फैल गई। जिस पर तुरंत बुजुर्ग व्यक्ति को धमतरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टर ने हिंछा राम साहू निवासी कलारतराई को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि 11 फरवरी को नगरी निकाय का चुनाव संपन्न हुआ था। नगर पंचायत नगरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुरियारा डीह के रहने वाले कुंज बिहारी देव उम्र करीब 69 वर्ष अपना मतदान करने चुरियारा डीहपारा में बने मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंच था। तभी मतदान केंद्र में अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और वह बेसुध होकर गिर पड़े। इस दौरान वह मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें संभाला और उन्हें नगरी सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed