बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Congress workers in Dhamtari staged protest against arrest of former treasurer

धमतरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: पूर्व कोषाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका पुतला, पुलिस से नोंकझोंक

अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 10:14 PM IST
Congress workers in Dhamtari staged protest against arrest of former treasurer
धमतरी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने ईओडब्ल्यू द्वारा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष के खिलाफ की गई कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झूमा-झटकी भी हुई। कुरूद विधानसभा के पूर्व विधायक लेख राम साहू पुतले में आग लगते ही बाल-बाल बच गए। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई, नहीं तो आग की चपेट में आ सकते थे।

गिरफ्तारी और आरोप
कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को करोड़ों रुपये के कथित घोटाले में ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। रामगोपाल अग्रवाल पर करीब 3000 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले, 450 करोड़ रुपये के कोल लेवी वसूली मामले और 127 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि घोटाले में नाम आया है। वे इस मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे थे। बीते बुधवार को उन्होंने ईओडब्ल्यू के सामने आकर आत्मसमर्पण किया।

कांग्रेस का विरोध
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने और कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए सरकारी तंत्र का सहारा ले रही है। तारिणी चंद्राकर ने इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं का चीरहरण बताया। उन्होंने कहा कि रामगोपाल अग्रवाल ने हमेशा जांच में सहयोग की बात कही थी। उनके खराब स्वास्थ्य की अनदेखी कर दुर्भावनापूर्वक यह कार्रवाई की गई है।

लोकतंत्र की हत्या का आरोप
तारिणी चंद्राकर ने इस कार्रवाई को सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से डरी हुई भाजपा सरकार की यह हताशा का नतीजा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जेल भेजने और डराने की यह राजनीति अब छत्तीसगढ़ में नहीं चलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब चुनाव नजदीक आते हैं या भाजपा जनहित के मुद्दों पर घिरती है, तब-तब वह कांग्रेसी नेताओं के घरों पर छापे और गिरफ्तारियां शुरू कर देती है। उन्होंने कहा कि रामगोपाल की गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान पर हमला है।
वीडियो
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Morena News: मुरैना में छात्रों के दो गुटों में सड़क पर मारपीट, लात-घूंसे चलने का वीडियो वायरल

10 Jul 2026

ऑपरेशन हार्ड बॉल: 3 साल तक FBI की अंडरकवर जांच, लॉरेंस-जग्गू नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा

VIDEO: भाजपा महामंत्री के बिगड़े बोल

10 Jul 2026

Video: नगर निगम हमीरपुर ने संस्थाओं के सहयोग से चलाया सफाई अभियान, हथली खड्ड से हटाया कचरा

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर की बैठक

10 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: नौनिहालों की जान जोखिम में डालकर दाैड़ा रहे स्कूली वाहन

10 Jul 2026

VIDEO: बिजली चोरी पकड़ने पर टोरेंट टीम पर हमला, दो घायल

10 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: करंट से पायल कारखाना संचालक की मौत

10 Jul 2026

VIDEO: प्रेमिका के परिजन की धमकी पर युवक ने दी जान

10 Jul 2026

VIDEO: आय से अधिक संपत्ति के केस में फंसा एडीए का सेवानिवृत्त लिपिक

10 Jul 2026

VIDEO: यूपी में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन...100 स्थानों पर दबिश; 60 गिरफ्तार; 13 राज्यों में की थी 50 करोड़ की ठगी

10 Jul 2026

VIDEO: युवतियों से ठगी करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

10 Jul 2026

VIDEO: पर्यटकों को होटल और शोरूम में खरीदारी कराने ले जाने पर गाइडों पर होगी कार्रवाई

10 Jul 2026

VIDEO: आरटीओ कार्यालय के बाहर वसूली से काली कमाई का खेल

10 Jul 2026

Video: गोपाल राव की गाड़ी पर अब भी लगा है ट्रस्ट सहयोगी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ लिखा पास

10 Jul 2026

मोहाली में 61वीं पंजाब स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप जारी

10 Jul 2026

Video: नेहरू एंक्लेव में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सामने रखीं समस्याएं

10 Jul 2026

Video: लखनऊ में छुट्टी के दिन भी होगा आधार कार्ड का संशोधन, 7 प्रमुख डाकघरों में शुरू हुई सुविधा

10 Jul 2026

गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप कंटेनरों से कनाडा भेजे जाने के मामले में श्री अकाल तख्त साहिब को मांगपत्र सौंपा

10 Jul 2026

पड़ाव से धरौली तक पहली बार दौड़ी रोडवेज बस;video

10 Jul 2026

नियमताबाद में फैक्ट्रियों का जहरीला धुआं बना ग्रामीणों के लिए आफत;video

10 Jul 2026

पानीपत : चार कोचिंग सेंटर सील, कई संचालक बंद कर भागे

10 Jul 2026

दबंगों ने पिकअप चालक से की मारपीट शस्त्र प्रदर्शन का आरोप ;video

10 Jul 2026

चंदौली पुलिस की कार्रवाई, गोमांस तस्करी मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार;video

10 Jul 2026

पड़ाव चौराहे पर जाम से मिलेगी राहत, रेलवे अंडरपास का चौड़ीकरण तेज;video

10 Jul 2026

हांसी में जलभराव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना आठवें दिन भी जारी

10 Jul 2026

स्कूल चलो अभियान, बच्चों ने रैली निकालकर किया जागरूक

10 Jul 2026

बूथ की मजबूती से 2027 के चुनाव में मिलेगी जीत;video

10 Jul 2026

VIDEO: आखिर कैसे होगी सुरक्षा जब सीसीटीवी कैमरा का खंभा लटका

10 Jul 2026

मेरा गांव, मेरी शान: प्रतिभाओं की जन्मस्थली है बादली, समाज सेवा, संगीत और खेल में बनाई अलग पहचान

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed