Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
BJP workers' sit-in protest over waterlogging in Hansi continues for the eighth day.
{"_id":"6a50cf4deea878a131025ed9","slug":"video-bjp-workers-sit-in-protest-over-waterlogging-in-hansi-continues-for-the-eighth-day-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में जलभराव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना आठवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में जलभराव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना आठवें दिन भी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। चानौत जल आंदोलन के बाद अब हांसी शहर में भी जलभराव का मुद्दा गरमा गया है। खास बात यह है कि इस बार सत्तारूढ़ भाजपा के ही पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। शहरवासियों का कहना है कि हांसी लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है और अब इसका स्थायी समाधान होना चाहिए। आज आप पार्टी जिला प्रधान राजेंद्र सोरखी ने इनका समर्थन किया।
आपको बता दे कि एसडी महिला महाविद्यालय के पास वर्षों से बनी जलभराव की समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरने पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव एवं मार्केट प्रधान सन्नी ईलावादी, जिन्हें हांसी विधायक का करीबी माना जाता है, अपने साथियों के साथ बैठे हैं। उन्होंने प्रशासन से जलभराव की समस्या का जल्द स्थायी समाधान करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
सन्नी ईलावादी ने आरोप लगाया कि पिछले करीब 40 वर्षों से एसडी महिला महाविद्यालय क्षेत्र सहित शहर के कई हिस्सों में बारिश के दौरान गंभीर जलभराव होता है। इस संबंध में कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों को शिकायतें दी गईं, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि जब सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं को भी अपनी मांगों के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है, तो आम जनता की समस्याओं का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। धरनारत राजीव शर्मा ने कहा कि सोए हुए शासन-प्रशासन को जगाने के लिए अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
धरने को लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है।
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान राजेंद्र सोरखी भी धरना स्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि हांसी की जनता वर्षों से जलभराव की समस्या से परेशान है। यदि भाजपा के अपने पदाधिकारी ही धरने पर बैठे हैं, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर उनकी सुनवाई कौन करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।