फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young woman was scammed out of 99,000 by being lured with an online shopping refund

Hisar News: ऑनलाइन शॉपिंग रिफंड का झांसा देकर युवती से 99 हजार की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
A young woman was scammed out of 99,000 by being lured with an online shopping refund
हिसार। ऑनलाइन शॉपिंग के रिफंड का झांसा देकर साइबर ठगों ने हिसार निवासी एक युवती के खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए। ठगों ने मोबाइल का एक्सेस हासिल कर चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से रकम ट्रांसफर कर ली। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डोगरान मोहल्ला निवासी शैफाली ने शिकायत में बताया कि उसने ऑनलाइन कपड़े ऑर्डर किए थे। 23 मई को उसे एक कॉल आई जिसमें कॉलर ने ऑर्डर से संबंधित जानकारी ली। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल कर ठग ने गूगल-पे नंबर मांगा और रिफंड भेजने का झांसा दिया। पीड़िता के अनुसार ठग के कहने पर उसने गूगल-पे चेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान उसके मोबाइल की स्क्रीन काम करना बंद हो गई। कुछ समय बाद फोन चालू होने पर उसे खाते से 50 हजार, 20 हजार, 20 हजार और 9 हजार रुपये निकलने के संदेश मिले। इसके बाद पीड़िता ने शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed