Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Wheels of 181 buses grind to a halt in Hisar due to Roadways employees' strike; passengers face inconvenience
{"_id":"6a50dad6cf0529243202e4f9","slug":"video-wheels-of-181-buses-grind-to-a-halt-in-hisar-due-to-roadways-employees-strike-passengers-face-inconvenience-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: रोडवेज कर्मचारी की हड़ताल से थमे 181 बसों के पहिए, यात्री हुए परेशान; निजी बसों के भरोसे रही परिवहन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: रोडवेज कर्मचारी की हड़ताल से थमे 181 बसों के पहिए, यात्री हुए परेशान; निजी बसों के भरोसे रही परिवहन व्यवस्था
हिसार रोडवेज डिपो की बसों की शुक्रवार को हड़ताल रही। कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल के कारण हिसार डिपो की 181 बसों के पहिए थमे रहे। डिपो की 5 ई बसें भी हड़ताल के कारण नहीं चल पाई। हड़ताल के कारण शुक्रवार को हजारों यात्री परेशान रहे खासकर लोकल रूट पर चलने वाली बसें नहीं चलने से ग्रामीण अंचल के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
रोडवेज कर्मचारी के सांझा मोर्चा संगठन के आहृवान पर शुक्रवार को कर्मचारियों ने 2 दिन की सांकेतिक हड़ताल शुरू की। कर्मचारियों ने नाइट भत्ता, मेडिकल भत्ता, एसीपी दिए जाने सहित 15 मुख्य मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया हुआ है। आज सुबह से ही हिसार डिपो की सभी बसें पूरी तरह से बंद रही। जिस कारण स्कूल कॉलेज व ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस यात्री लोकल बसों के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
कल सुबह प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लंबी दूरी की अन्य डिपो की एसी बसें भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में रवाना की गई। एडीसी, एसडीएम ज्योति मित्तल, जीएम राहुल मित्तल, टीएम प्रीतम सिवाच सुबह से ही हिसार डिपो में मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने कर्मचारी नेताओं के साथ लंबी वार्ता कर उन्हें मनाने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारियों ने मांगी पूरी होने पर ही धरना प्रदर्शन बंद करने का ऐलान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।