{"_id":"6a50cf4479dfc8a4df062288","slug":"video-strengthening-the-booths-will-lead-to-victory-in-the-2027-elections-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बूथ की मजबूती से 2027 के चुनाव में मिलेगी जीत;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ की मजबूती से 2027 के चुनाव में मिलेगी जीत;video
भदोही जिले में बहुजन समाज पार्टी की बैठक शुक्रवार को बाड़ी गांव के आंबेडकर पार्क में हुई। इसमें बूथ की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी अमरजीत गौतम ने कहा कि 2027 का चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं है। भाजपा सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार, महंगाई और अपराध से जनता त्रस्त हो चुकी है। बसपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ईमानदारी से काम करें और बूथों को मजबूत करे। आगामी चुनाव में सफलता तभी मिलेगी जब बूथ को हम मजबूत करेंगे। इस दौरान कई बूथ अध्यक्षों और सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके पूर्व डॉ. भीमराव आंबेडकर, कांशीराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जेपी चौधरी, कडें शंकर भारती, डॉ. राजकुमार पाल, पप्पू गौतम, नंदलाल गौतम, सजनू गौतम, नागेंद्र कुमार, कन्हैयालाल, संतोष कुमार, रजनीश कुमार, प्रमोद कुमार, छोटेलाल, दीपक कुमार आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।