Dhamtari: नशे के चलते चाकूबाजी की वारदात, एलक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, आरोपी गिरफ्तार
गांजा नहीं देने पर दो बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सहित जिले में भी नशे के चलते आए दिन चाकूबाजी की वारदात सामने आती रहती है।इस चाकूबाजी के चलते कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसा ही फिर एक चाकू बाजी का सनसनीखेज मामला धमतरी जिले से सामने आया है। जहां गांजा नहीं देने पर दो बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज जारी है।वही इस दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपी को पड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बताया जा रहा है जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भेंडरवानी में बीती रात कुछ युवक गांजा लेने के लिए पहुंचे थे।इस दौरान आरोपियों ने एक युवक से गांजा की मांगा कि गई।जिस पर युवक ने गांजा नहीं होने की बात कही। इसी दौरान उनके बीच विवाद हो गया, युवकों के बीच विवाद इतना बड़ गया कि गांजा लेने पहुंचे युवकों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।वही वारदात को अंजाम देते हुए आरोपी मौके से भाग रहे थे, तभी ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ कर पिटाई कर दी। वही सूचना मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।