सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   tigress was spotted and captured on camera in Dhamtari Udanti-Sitanadi Tiger Reserve after eight years

Dhamtari News: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी बाघिन, बाघों की वापसी के मिले संकेत; देखें वीडियो

अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2026 09:04 PM IST
tigress was spotted and captured on camera in Dhamtari Udanti-Sitanadi Tiger Reserve after eight years
धमतरी/गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। हाल के दिनों में रिजर्व क्षेत्र में लगाए गए कैमरा ट्रैप में एक बाघिन की मौजूदगी दर्ज की गई है। इस घटनाक्रम ने वन विभाग, वन्यजीव विशेषज्ञों और प्रकृति प्रेमियों के बीच नई उम्मीद जगा दी है कि उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघों की स्थायी वापसी की संभावनाएं मजबूत हो रही हैं।

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व लंबे समय से बाघों की संख्या में कमी की चुनौती का सामना करता रहा है। ऐसे में किसी बाघिन की सक्रिय मौजूदगी केवल एक वन्यजीव के दिखाई देने की घटना नहीं, बल्कि पूरे पारिस्थितिक तंत्र के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि बाघ जैसे शीर्ष शिकारी की उपस्थिति किसी भी जंगल के स्वस्थ और संतुलित होने का प्रमाण होती है।

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन ने बताया कि अभयारण्य क्षेत्र में दिखाई देने वाली बाघिन की उम्र लगभग चार वर्ष आंकी गई है। यह बाघिन पिछले 11 दिनों में तीन अलग-अलग अवसरों पर कैमरा ट्रैप में कैद हुई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के उपलब्ध आंकड़ों में इस बाघिन का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। यही कारण है कि इसे इस क्षेत्र की नई सदस्य माना जा रहा है।

उप निदेशक ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार यह बाघिन महाराष्ट्र के चंद्रपुर सीमावर्ती क्षेत्र से होते हुए उदंती-सीतानदी पहुंची हो सकती है। वहीं, कुछ विशेषज्ञ इसके अबूझमाड़ क्षेत्र से आने की संभावना भी जता रहे हैं।

बाघिन की लगातार मौजूदगी यह संकेत दे रही है कि उसने इस क्षेत्र को अपने संभावित आवास के रूप में चुनना शुरू कर दिया है। वरुण जैन ने बताया कि वर्ष 2018 के बाद यह पहला अवसर है, जब उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में किसी बाघिन की स्पष्ट मौजूदगी दर्ज की गई है। पिछले आठ वर्षों में यह दूसरी बार है, जब क्षेत्र में बाघिन दिखाई दी है। इससे यह उम्मीद बढ़ी है कि आने वाले समय में यहां बाघों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में वन विभाग द्वारा संरक्षण और प्रबंधन को लेकर बड़े स्तर पर कार्य किए गए हैं। खासतौर पर पिछले दो वर्षों में अभयारण्य क्षेत्र की 900 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि से अवैध कब्जे हटाए गए हैं। इसके अलावा शिकारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कई मामलों में गिरफ्तारी की गई है। इन प्रयासों के कारण जंगल में वन्यजीवों के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित और अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में अलर्ट, दमकल विभाग ने कोचिंग सेंटरों की जांच की

23 Jun 2026

Meerut: मेरठ में IKA क्लब बना चैंपियन, अंडर-13 फाइनल में GTB टीम को 17 रन से हराया

23 Jun 2026

VIDEO: लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर जाना इंतजाम

23 Jun 2026

VIDEO: भीषण गर्मी व उमस से पशु पक्षी परेशान, पानी में अठखेलियां करते देखे गए पक्षी

23 Jun 2026

बठिंडा में अज्ञात ने फाड़े सीएम भगवंत मान के पोस्टर

23 Jun 2026
विज्ञापन

पठानकोट में एनएचएम कर्मचारियों ने की हड़ताल

23 Jun 2026

कानपुर: घाटमपुर ओवरब्रिज पर मरम्मत का काम तेज, धंसी छत काटने की शुरुआत, 20 दिन बंद रहेगा आवागमन

23 Jun 2026
विज्ञापन

अमृतसर में गर्मी के बीच सरकारी दफ्तरों में समय से पहले गायब हो रहा स्टाफ

23 Jun 2026

हिसार: कृष्णा नगर में अंडा कारोबारी ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड,

23 Jun 2026

चौपाल में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं, बीडीपीओ बोले- सभी का होगा समाधान

23 Jun 2026

नारनौल में तेज हवा के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

हांसी एसपी की प्रेसवार्ता की वीडियो

23 Jun 2026

आंखें बंद कर वो कर देते हैं भाई बहन, जो खुली आंखों से भी नहीं कर पाते लोग

डीसी बोले गांव के लिए अलग से बिछाई जा रही है पाइपलाइन, बैठकर बातचीत करने की अपील की

23 Jun 2026

VIDEO: बदायूं में रोडवेज बस और पिकअप की भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक

23 Jun 2026

हरियाणा और राजस्थान के सीएम के बीच बैठक, पानी बंटवारे पर बनी सहमति

Video: सिरमौर जिला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बोले, कर्तव्य और निष्ठा से करेंगे कार्य

23 Jun 2026

Kullu: बंजार पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

23 Jun 2026

सरस्वती मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर विवाद, भैरव सेना संगठन ने गांधी पार्क में दिया सांकेतिक धरना

23 Jun 2026

फरीदाबाद में बदला मौसम का मिजाज, बादल छाए, बारिश के आसार

23 Jun 2026

Video: देखते ही देखते गिर गया सतलुज नदी पर बना पुल, सीसीटीवी फुटेज आई सामने

23 Jun 2026

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की पत्रकारवार्ता

23 Jun 2026

VIDEO: बरेली में बीडीए के अफसरों ने कोचिंग सेंटरों में की जांच, कार्रवाई से मची खलबली

23 Jun 2026

बठिंडा में सीएम भगवंत मान ने युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

23 Jun 2026

नेशनल हाईवे पर सब्जी मंडी के पास भीषण सड़क हादसा, दो कारें और ट्राला भिड़े, लगा लंबा जाम

23 Jun 2026

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी को मिला किसानों का साथ, देखें प्रदर्शन को लेकर क्या बोले किसान

23 Jun 2026

कानपुर: कोचिंग मंडी में केडीए की बड़ी कार्रवाई, मानकों की धज्जियां उड़ाने वाले 16 कोचिंग सील

23 Jun 2026

'भागो... भागो... आग लग गई!' कोचिंग और लाइब्रेरी से बाहर दौड़े छात्र, गोंडा में मॉकड्रिल में परखी गई तैयारी

23 Jun 2026

19 सूत्रीय मांगों को लेकर अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के सदस्यों का प्रदर्शन

23 Jun 2026

कानपुर: चाकू के दम पर महिला से जेवर लुट ले गए बदमाश, पति-बेटे को मारने की धमकी देकर की वारदात

23 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed