{"_id":"6a3a5331013a309ffe0e4eb2","slug":"video-bda-officials-inspected-coaching-centers-in-bareilly-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बरेली में बीडीए के अफसरों ने कोचिंग सेंटरों में की जांच, कार्रवाई से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बरेली में बीडीए के अफसरों ने कोचिंग सेंटरों में की जांच, कार्रवाई से मची खलबली
Mukesh Kumar
Updated Tue, 23 Jun 2026 03:04 PM IST
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुई दर्दनाक घटना के बाद बरेली प्रशासन विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने टीम के साथ मंगलवार सुबह से शहर के कई इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल और व्यावसायिक स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों और व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां पाईं गईं। उन्होंने संचालकों को तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए। बीडीए उपाध्यक्ष ने संस्थानों के दस्तावेज और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की बारीकी से जांच की। कई कोचिंग सेंटरों में मानक पूरे नहीं थे। इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में खलबली मच गई। कई संचालक कोचिंग सेंटरों में ताला लगाकर चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।