सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contract workers have gone on strike garbage dumped on the road in Bareilly

Bareilly News: रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, सड़क पर फेंका कूड़ा, सफाई व्यवस्था ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 24 Jun 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में छह संविदा कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज होकर सभी संविदा कर्मचारी काम छोड़कर सड़क पर उतर आए, जिससे बुधवार को शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। कर्मचारियों ने सड़क पर कूड़ा फेंक दिया। 

Contract workers have gone on strike garbage dumped on the road in Bareilly
सड़क पर फेंका गया कूड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। छह संविदा कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज होकर सभी कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। विरोध में कर्मचारियों ने जगह-जगह सड़कों पर कूड़ा भी फेंक दिया, जिससे राहगीरों को दिक्कतें हुईं।



कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें उनके हक का पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकारी नियमों के अनुसार वेतन 13,000 रुपये होना चाहिए। हालांकि, ठेकेदार उन्हें केवल 7,500 रुपये का ही भुगतान कर रहा है। इस आर्थिक शोषण और साथियों पर हुए मुकदमे के खिलाफ कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मांग है कि जब तक उन्हें पूर्ण वेतन का आश्वासन नहीं मिलता और मुकदमा वापस नहीं लिया जाता, वे काम पर नहीं लौटेंगे। लगातार दूसरे दिन कूड़ा न उठने से कॉलोनियों और बाजारों में गंदगी जमा हो गई है। स्थानीय निवासी इस स्थिति से नाराज हैं। प्रशासन अब इस गतिरोध को सुलझाने और सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास में जुटा है।

विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगें
संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पूरा वेतन नहीं मिल रहा है। सरकारी नियमों के अनुसार उनका वेतन 13,000 रुपये तय है। ठेकेदार उन्हें केवल 7,500 रुपये का भुगतान कर रहा है। छह संविदा कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे का भी वे विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि उन्हें पूरा वेतन दिया जाए और दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed