सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Major action against smack smugglers father-son assets worth over rs 3 crore seized in Bareilly

Bareilly News: स्मैक तस्कर पिता-पुत्र पर बड़ी कार्रवाई, तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 24 Jun 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में मीरगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को स्मैक तस्कर पंकज उपाध्याय और उसके बेटे रोहित शर्मा की अवैध संपत्ति जब्त की। जब्त संपत्ति की कीमत तीन करोड़ 20 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई।

Major action against smack smugglers father-son assets worth over rs 3 crore seized in Bareilly
पुलिस ने चस्पा किया नोटिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर मीरगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को गुलड़िया निवासी स्मैक तस्कर पंकज उपाध्याय और उसके बेटे रोहित शर्मा की तीन करोड़ 20 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई। जब्त संपत्ति में चार वाहन और चार प्लॉट शामिल हैं, जो स्मैक तस्करी से अर्जित किए गए थे।



पुलिस के अनुसार पंकज उपाध्याय उर्फ पंकज शर्मा वर्ष 1999 से अंतरराज्यीय स्तर पर स्मैक तस्करी में लिप्त है। उसने प्रदेश के साथ ही दिल्ली और मध्य प्रदेश में भी यह अपराध किया है। पंकज को कई बार वाणिज्यिक मात्रा में स्मैक तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2021 में उसने अपने बेटे रोहित शर्मा को भी इस अपराध में शामिल कर लिया। रोहित ने भी बरेली और आसपास के जिलों में स्मैक तस्करी की है और कई बार गिरफ्तार हुआ है। ये दोनों पिता-पुत्र शातिर अपराधी हैं और बड़े पैमाने पर अवैध कमाई के लिए तस्करी करते हैं। वर्तमान में पंकज उपाध्याय जेल में बंद है जबकि उसका बेटा रोहित भागा हुआ है।

विज्ञापन

ये मिली अवैध संपत्ति
जब्त की गई कुल संपत्ति का बाजार मूल्य करीब तीन करोड़ 20 लाख 15 हजार रुपये है। इस संपत्ति में चार वाहन और चार प्लॉट शामिल हैं। यह संपत्ति रोहित और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर पंजीकृत थी। दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी और प्रशासक सेफम (एफओपी) अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम की मदद से इसे फ्रीज किया गया।

पिता-पुत्र का आपराधिक इतिहास
पंकज उपाध्याय के खिलाफ वर्ष 1999 से अब तक 10 मामले दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ दिल्ली और मध्य प्रदेश में भी मुकदमे हैं। उसके बेटे रोहित शर्मा के खिलाफ भी चार मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शामिल है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में ले जाने वाले मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पिट एनडीपीएस लगाने के साथ ही संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई लगातार की जा रही हैं। इन दोनों पिता पुत्र के खिलाफ भी अवैध कमाई से संपत्ति जुटाने का प्रमाण मिलने पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed