सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Speeding truck hits tempo vegetable trader killed two injured in Budaun

Budaun News: तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, सब्जी व्यापारी की मौत, दो घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 24 Jun 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
Speeding truck hits tempo vegetable trader killed two injured in Budaun
सड़क हादसे में सब्जी व्यापारी की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

बदायूं मंडी से सब्जी लेकर अलापुर लौट रहे व्यापारियों के ओवरलोड टेंपो को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह धर्म कांटा मोड़ स्थित कंचनपुर के पास हुआ।  



जानकारी के अनुसार अलापुर के वार्ड नंबर-4 निवासी सर्वेश (45), उमेश और शिवम अन्य व्यापारियों के साथ बदायूं मंडी से सब्जी लेकर टेंपो से लौट रहे थे। इसी दौरान कंचनपुर मोड़ के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने सर्वेश को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि उमेश और शिवम का इलाज जारी है। 

विज्ञापन

मृतक के परिवार में मचा कोहराम 
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। सर्वेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के लोगों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए तेज रफ्तार वाहनों और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ट्रक ने बाइक को रौंदी, एक की मौत, दो घायल
उझानी में बरेली मथुरा-हाईवे पर बुटला बोर्ड के पास मंगलवार देर रात करीब एक बजे बाइक सवार तीन लोगों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी सूरजपाल 50 पुत्र रोशन यादव, उनके साथ मौजूद तहेरे भाई प्रवेश 30 पुत्र रघुवीर और परिवार के ही एक और युवक घायल हो गए। 

पुलिस रात में ही तीनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज शुरू होने से पहले ही सूरजपाल की मौत हो गई है। बाइक सवार तीनों लोग सहसवान क्षेत्र के गांव बड़ेरिया में दावत खाकर घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed