सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vandalism at country liquor shop case registered against 40 women in Budaun

Budaun News: देसी शराब की दुकान में तोड़फोड़, 40 महिलाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज, गांव में बढ़ा तनाव

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 24 Jun 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं जिले के हरनाथपुर मुस्तखर्जा गांव में मंगलवार को महिलाओं ने देसी शराब की दुकान पर तोड़फोड़ की। उन्होंने शराब की पेटियां तालाब में फेंक दीं। सेल्समैन धीरेश की शिकायत पर पुलिस ने 40 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

Vandalism at country liquor shop case registered against 40 women in Budaun
दुकान के बाहर प्रदर्शन करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के हरनाथपुर मुस्तखर्जा गांव में संचालित देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर मंगलवार शाम जमकर बवाल हुआ। दुकान न हटाने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर दुकान की दीवार तोड़ दी। कुछ महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने दुकान के अंदर रखी शराब को नष्ट कर दिया। ट्रेटा पैक फोड़कर बड़ी मात्रा में शराब नाली में बहा दी। पुलिस ने किसी तरह हालात काबू में किए। दुकान के सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने 40 महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  





आबादी के बीच है दुकान 
हरनाथपुर मुस्तखर्जा गांव में आबादी के बीच शराब की दुकान है। महिलाओं का आरोप था कि दुकान के कारण क्षेत्र में नशाखोरी बढ़ रही है, जिससे पारिवारिक कलह और सामाजिक समस्याएं जन्म ले रही हैं। शाम के समय शराब पीकर लोगों के अभद्र व्यवहार करने से महिलाओं का निकलना दूभर हो जाता है। नाबालिग बच्चों को भी इसकी लत लग रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी जब ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार की शाम करीब पांच बजे महिलाएं दुकान के बाहर एकत्र हो गईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान की दीवार तोड़ी 
इसकी भनक लगते ही दुकानदार दुकान बंद कर मौके से भाग निकला। इसके बाद महिलाओं ने खिड़की के नीचे दीवार तोड़कर अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। अंदर रखीं देसी शराब की पेटियां बाहर निकालकर ट्रेटा पैक फोड़ दिए और शराब नाली में बहा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आबकारी निरीक्षक सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि कई महिलाओं ने दुकान में रखी लगभग 10 पेटी शराब निकालकर नष्ट कर दी। दुकान में भी काफी तोड़फोड़ हुई। सेल्समैन धीरेश किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला था। उसकी ओर से थाने में तहरीर दी गई। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुकान पर हमला और नुकसान पहुंचाने के आरोप में गांव की संगीता, नेत्रपाल की पत्नी, हरपाल की पत्नी, गंगा सिंह की पत्नी सहित 30 से 40 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिलाओं के विरुद्ध एफआईआर होने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed