{"_id":"6a3ae07114a0e5dda307290d","slug":"municipalitys-bulldozer-razes-temporary-encroachment-shopkeeper-faints-badaun-news-c-123-1-bdn1037-166819-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अस्थायी अतिक्रमण पर चला पालिका का बुलडोजर, दुकानदार हुआ बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अस्थायी अतिक्रमण पर चला पालिका का बुलडोजर, दुकानदार हुआ बेहोश
विज्ञापन
अस्थायी दुकानों को हटाता बुल्डोजर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका की टीम ने मंगलवार दोपहर एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के लिए बंद कराए ओवरब्रिज के पास अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया। टीम ने बांस-बल्लियों के सहारे बनीं 10 अस्थायी दुकानें बुलडोजर से ढही दीं। इसका दुकानदारों ने विरोध किया। इस दौरान एक दुकानदार के बेहोश होने पर लोगों में आक्रोश भड़क गया। विरोध पर टीम अभियान स्थगित करते हुए लौट गई। टीम ने दुकानदारों को मंगलवार शाम तक अतिक्रमण स्वयं हटाने को कहा है।
गौरतलब है कि ओवरब्रिज पर काम होने के चलते लोगों की आवाजाही सोमवार से बंद कर दी गई है। रूट डायवर्जन लागू होने से सोमवार को दिनभर वहां जाम की स्थिति बनी थी। इसकी एक वजह अतिक्रमण भी था। कई प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या गहराने पर मंगलवार दोपहर नगर पालिका बदायूं के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी के निर्देश पर टीम बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंच गई।
टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी लवी के नेतृत्व में बुलडोजर से ओवरब्रिज के पास बांस बल्लियों के सहारे तिरपाल डालकर बनाई गईं फल, सब्जी व जूस की दुकानों को ढहाना शुरू कर दिया। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई। बड़ी संख्या में वहां मौजूद दुकानदार कार्रवाई के विरोध में खड़े हो गए।
विज्ञापन
दुकानदारों ने कहा कि पालिका ने बिना जानकारी दिए कार्रवाई शुरू कर दी। इससे उनके सामान को नुकसान हुआ है। कई दुकानदारों ने सामान हटाने के लिए मोहलत मांगी, लेकिन पालिका का बुलडोजर नहीं रुका। इससे परेशान दुकानदार खुद ही अपने सामान को हटाने लगे। कई ने अपने सामान को इधर-उधर हटाया। बुलडोजर दुकानदार रिंकू की दुकान को हटाने आगे बढ़ा। विरोध करते हुए रिंकू बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।
इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने बुलडोजर को रुकवा दिया। दुकानदारों ने पानी छिड़ककर रिंकू को होश में लाने की कोशिश की। बाद में रिंकू को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं कुछ दुकानों का सामान नगर पालिका की टीम जब्त कर अपने साथ लेकर चली गई।
दुकानदार के बेहोश होते ही टीम के तेवर पड़े नरम
कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार के बेहोश होते ही टीम के तेवर नरम पड़ गए। टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारी घबरा गए। उन्होंने तुरंत अभियान रोक दिया। इसके बाद दुकानदार और नगर पालिका टीम के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही।
जिस गली में दिनभर में गुजरते थे 10 वाहन, अब नहीं टूट रही लाइन
शहर में डायवर्जन लागू होने से मोहल्लों की संकरी गलियों में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। बताते हैं कि जिन गलियों से दिनभर में 10 वाहन भी नहीं गुजरा करते थे, वहां अब 10 मिनट के लिए भी वाहनों की लाइन नहीं टूट रही। मंडी समिति से ढाक वाली ज्यारत, महिला थाने के सामने वाली गलियों और गन्ना दफ्तर सिविल लाइंस की गलियों से वाहन निकाले जा रहे हैं।
मुख्य मार्गों पर चलने वाले ई-रिक्शा, ऑटो भी इन गलियों से निकल रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से रात तक वाहनों की कतार लगी रहती है। लोगों ने बताया कि पहले इन गलियों में सन्नाटा रहता था। सोमवार से दिनभर हॉर्न की आवाज गूंज रही है।