सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six-hour operation two hotels sealed 16 issued notices

Bareilly News: लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, बरेली में दो होटल सील, 16 को नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में बीडीए, अग्निशमन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छह घंटे तक अभियान चलाकर दो होटलों, 12 कोचिंग सेंटरों, तीन लाइब्रेरी, एक जिम की जांच की। इस दौरान मानक पूरे न मिलने पर दो होटलों को सील कर दिया गया। 

Six-hour operation two hotels sealed 16 issued notices
होटल सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद बरेली में मंगलवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) अग्निशमन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम सड़क पर उतरी। मानक पूरे न मिलने पर सेटेलाइट बस अड्डे के पास स्थित रजानी होटल और सेटेलाइट होटल एंड रेस्टोरेंट को सील कर दिया। छह घंटे तक अभियान चलाकर दो होटलों, 12 कोचिंग सेंटरों, तीन लाइब्रेरी, एक जिम की जांच की। कोचिंग सेंटरों, तीन लाइब्रेरी और एक जिम में कई खामियां मिलीं। कुल 16 संचालकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।



बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय, सीएफओ मनु शर्मा, एएसपी शिवम आशुतोष, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम के साथ प्रवर्तन दल और कई थानों की फोर्स ने सुबह 10 बजे से अभियान शुरू किया। टीम ने पीलीभीत रोड पर सेटेलाइट बस अड्डे के पास स्थित रजानी होटल और सेटेलाइट होटल एंड रेस्टोरेंट को सील कर दिया। कंपनी गार्डन रोड स्थित कैलाश टावर में संचालित विद्यापीठ कोचिंग सेंटर और चौकी चौराहा स्थित रतनदीप कॉम्प्लेक्स में चल रही आकाश कोचिंग में आग से निपटने के इंतजाम नाकाफी मिले। फायर सिलिंडरों की संख्या कम पाई गई।  कोचिंग का आपातकालीन द्वार बंद मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंदगी दांव पर लगा रहे होटल और कोचिंग संचालक
सील किए गए दोनों होटलों के संचालक न तो स्वीकृत मानचित्र दिखा पाए और न ही उनके पास फायर ब्रिगेड की एनओसी मिली। कोचिंग सेंटरों की हालत भी खराब मिली। निकासी के लिए पर्याप्त जगह तक नहीं थी। सीढ़ियां इतनी संकरी थीं कि एक बार में एक ही व्यक्ति चढ़ या उतर सकता है। आग बुझाने के इंतजाम तो बस नाममात्र के ही थे।

विज्ञापन

न तो स्वीकृत मानचित्र...न फायर ब्रिगेड की एनओसी मिली
बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने कहा कि सील किए गए दोनों होटलों के संचालक न तो स्वीकृत मानचित्र दिखा पाए और न ही उनके पास फायर ब्रिगेड की एनओसी मिली। कोचिंग सेंटरों की हालत भी खराब मिली। सीढ़ियां इतनी संकरी थीं कि एक बार में एक ही व्यक्ति चढ़ या उतर सकता है। आग बुझाने के इंतजाम तो बस नाममात्र के ही थे। जिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और में फायर एनओसी नहीं होगी, आपातकालीन निकास बंद मिलेगी, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। अभियान के दौरान दो होटल सील किए गए हैं। कई अन्य को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

मिनट दर मिनट कार्रवाई
  • सुबह 10 बजे विशाल मेगा मार्ट
  • सुबह 10:27 बजे विद्या पीठ कोचिंग
  • सुबह 10:58 बजे आकाश कोचिंग सेंटर
  • दोपहर 12 बजे रजानी होटल
  • दोपहर 1:03 बजे सेटेलाइट एंड रेस्टोरेंट
  • दोपहर 1:57 बजे रामपुर गार्डन कृष्णा डिजिटल क्लासेज
  • दोपहर 2:20 बजे डिवाइन क्लास
  • दोपहर 2:39 बजे बी लाइफ कंप्यूटर ट्रेनिंग
  • दोपहर 3 बजे मिश्रा कंप्यूटर सोसायटी
  • दोपहर 3:15 बजे तक्षशिला कोचिंग
  • दोपहर 3:34 बजे महिंद्रा
  • दोपहर 3:46 बजे विनटेक
  • दोपहर 3:50 बजे गुरुकुल
  • शाम 4:05 बजे अरिहंत क्लासिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed