फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Bhanupratap created the figure of Ramji on the tip of a pencil in Dhamtari

Dhamtari: पेंसिल की नोक पर भानुप्रताप ने बनाई रामजी की आकृति, पूर्व सीएम बघेल कर चुके हैं पुरस्कृत

Sat, 20 Jan 2024 07:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 Jan 2024 07:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरुस्कृत किया था। वह अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके है और उनको कई बार पुरस्कार से नवाजा भी जा चुका है।

विज्ञापन
Bhanupratap created the figure of Ramji on the tip of a pencil in Dhamtari
पेंसिल की नोक पर भानुप्रताप ने बनाई रामजी की आकृति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिसको लेकर देश भर में उत्सव जैसा माहौल है। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग अयोध्या पहुचेंगे। वहीं देश के कोने-कोने में इस दौरान विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जाएंगे और रामलला के रूप को विभिन्न रूप में निखारा गया है जो अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को अर्पित किया गया है।

विज्ञापन

 

इसी कड़ी में धमतरी जिले के कलाकार ने एक पेंसिल की नोक में रामजी की आकृति बनाई है जिसको उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को समर्पित किये है। इस कलाकारी को देकर लोग अपनी नज़र रामजी की आकृति से हटा ही नही पा रहे है। ये वही कलाकार है जिन्होंने ने छत्तीसगढ़ महतारी की आकृति को चॉक में रूप दिया था। 

विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरुस्कृत किया था। वह अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके है और उनको कई बार पुरस्कार से नवाजा भी जा चुका है। बता दें कि माइक्रो आर्टिस्ट भानुप्रताप कुंजाम धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के मुकुन्दपुर ग्राम के रहने वाले है। भानुप्रताप ने शिवलिंग, भगवान राम समेत ,छत्तीसगढ़ महतारी जैसे अनेक कलाकृतियों को चॉक और पेंसिल की नोक में रूप दे चुके हैं। इसके लिए उन्हें गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड का अवार्ड सहित विभिन्न सामाजिक और स्टेज प्रोग्राम में सम्मान भी मिल चुका है। छोटे से गांव में रहने वाले भानुप्रताप कुंजाम व्यक्ति विशेष और समसामयिक घटनाओं पर पेंसिल और चॉक की नोक पर कलाकारी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed