फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Big action by Excise Department Large quantity of country liquor recovered

धमतरी में आबकारी विभाग की कार्रवाई: बडी मात्रा में देशी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Sep 2023 04:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क,धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 16 Sep 2023 04:32 PM IST
सार

आबकारी विभाग से मिली जानकारी मुताबिक विभाग को मुखबिर से सुचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा ग्राम कोडापार और मेडरका में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। 

विज्ञापन
Big action by Excise Department Large quantity of country liquor recovered
बडी मात्रा में देशी शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने अवैध शराब बिक्री को लेकर कार्रवाई करते हुए बडी मात्रा देशी शराब बरामद किया है।आबकारी अमला ने तीन सौ 31 पौव्वा देशी शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से अवैध रूप से शराब बेचने वाले लोगों में हडकंप मच गया है।

विज्ञापन

 

आबकारी विभाग से मिली जानकारी मुताबिक विभाग को मुखबिर से सुचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा ग्राम कोडापार और मेडरका में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जिसकी सुचना पर आबकारी अमला मौके पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेचते हुए अलग अलग जगहों से दो लोगो को धर दबोचा।

विज्ञापन

 

वही गिरफ्त में आए ताराचंद साहू से 300 नग पाव देशी मसाला मदिरा और मुकेश चंद्राकर से 31 नग देशी प्लेन मदिरा बरामद हुआ है।आगे बताया कि आरोपी ताराचंद साहू ग्राम टोकरो और मुकेश चंद्राकर मेडरका का रहने वाला है, दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।वही आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब बिक्री को लेकर उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed