{"_id":"681350b9cfaa95ba2b0693ef","slug":"bodies-of-a-young-man-and-woman-found-hanging-from-a-tree-in-dhamtari-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: धमतरी में पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, पुलिस इस एंगल से करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: धमतरी में पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, पुलिस इस एंगल से करेगी जांच
Thu, 01 May 2025 04:16 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 01 May 2025 04:16 PM IST
सार
धमतरी में एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। जिसके बाद ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के टांगापानी गांव के घने जंगल में एक दिल को हिला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक और युवती पेड़ से फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। जिसे ग्रामीणों ने देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सिहावा थाना क्षेत्र के टांगापानी गांव के घने जंगल मे एक युवक और युवती को फांसी के फंदे से लटके हुए देखा। जिस पर सिहावा पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक और सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
सिहावा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टि में आत्महत्या प्रतीत हो रहा है क्योंकि युवक और युवती पेड़ की दाल से एक ही फांसी के फंदे से लटके हुए थे। जिन्हें फांसी के फंदे से उतारकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
टीआई ने बताया कि यह वाक्य 3 से 4 दिन पुराना है। बॉडी दोनों की डीकंपोज होने लगी थी। उन्होंने बताया कि दोनों युवक और युवती की शिनाख्ती अभी नहीं हुई है। आसपास के थाने और जिलों में दर्ज हुए गुमशुदा के मामले को खंगाल जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या है या आत्महत्या का रूप दिया गया है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।