फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   CG election 2023 Congress leaders angry over ticket cuts

CG election 2023: काग्रेस में बगावत के सुर, टिकट कटने से नाराज नेता निर्दलीय मैदान में उतरने की बना रहे योजना

Tue, 24 Oct 2023 03:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 24 Oct 2023 03:29 PM IST
सार

धमतरी विधानसभा में कांग्रेस ने ओंकार साहू को प्रत्याशी बना कर मैदान में उतार दिया है वहीं टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे गुरमुख सिंह होरा को इस बार टिकट नहीं मिला है जिसके कारण धमतरी में कांग्रेस में गुटबाजी साफ देखी जा सकती है।

विज्ञापन
CG election 2023 Congress leaders angry over ticket cuts
कांग्रेस में बगावत के सुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। वहीं सभी सीटों की घोषणा होने के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस में कई बातें उठने लग गई है। कई विधानसभा सीटों से कांग्रेस से दावेदारी पेश करने वाले प्रत्याशी जिनका नाम काटा गया है वह पार्टी का साथ छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की भी योजना बना रहे हैं। 

विज्ञापन


बात धमतरी विधानसभा की करें तो कांग्रेस ने ओंकार साहू को प्रत्याशी बना कर मैदान में उतार दिया है वहीं टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे गुरमुख सिंह होरा को इस बार टिकट नहीं मिला है जिसके कारण धमतरी में कांग्रेस में गुटबाजी साफ देखी जा सकती है। धमतरी विधानसभा सीट से टिकट की घोषणा होने के बाद गुरमुख सिंह होरा के समर्थकों ने उनके निवास पहुंचकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उनके समर्थकों ने खुलकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ने की तक बात कही है। वहीं समर्थक कांग्रेस आलाकमान से एक बार फिर सर्वे करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन

 

समर्थकों का कहना है कि गुरमुख सिंह होरा धमतरी के प्रबल दावेदार हैं और उनकी लोकप्रियता इसका प्रमाण है। गुरमुख सिंह होरा ने धमतरी विधानसभा से टिकट नहीं मिलने पर कहा कि आलाकमान से इस बात को लेकर चर्चा की जाएगी और सर्वे के आधार पर ही टिकट देने की बात कही गई थी लेकिन सर्वे के आधार पर टिकट नहीं दिया गया है। क्योंकि जिस प्रत्याशी को टिकट दी गई है कांग्रेस से उनका सर्वे में नाम तक नहीं है। उन्होंने टिकट कटने के लिए एक बड़े कांग्रेस नेता को जिम्मेदार ठहराया है जो की फरार चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर गुरमुख सिंह होरा पार्टी से बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं या पार्टी के निर्णय से संतुष्ट होते हैं, या फिर पार्टी आलाकमान को पुनः विचार करने के लिए मना पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि 2018 विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले में गुरमुख सिंह को 62,734 वोट मिले थे और भाजपा से रंजना साहू को 63,198 वोट मिला था। वहीं कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़े आनंद पवार को 29163 वोट मिले थे जिस कारण गुरमुख सिंह होरा को 464 वोट से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed