फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   CG Election 2023 Fadnavis said Rahul Gandhi and CM Baghel suffer from amnesia

CG Election 2023: 'राहुल गांधी और सीएम बघेल को भूलने की बीमारी', फडणवीस बोले- झूठ बोलने...तो मिलता गोल्ड मेडल

Mon, 30 Oct 2023 06:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 30 Oct 2023 06:36 PM IST
सार

फडणवीस ने गजनी मूवी का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे मूवी में हीरो को भूलने की आदत रहती है वैसे ही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भूलने की बीमारी हो गई है।

विज्ञापन
CG Election 2023 Fadnavis said  Rahul Gandhi and CM Baghel suffer from amnesia
देवेन्द्र फडणवीस, डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी में भाजपा की नामांकन रैली में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार भारत की सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार है, उन्होंने कहा कि चुनाव का मौसम शुरू हो गया है ये मुझे तब पता चला जब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का भाषण सुना। 

विज्ञापन


फडणवीस ने गजनी मूवी का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे मूवी में हीरो को भूलने की आदत रहती है वैसे ही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भूलने की बीमारी हो गई है। पांच साल पहले उन्होंने जो कहा था वह पूरा भूल गए हैं इन पांच सालों में जो वादा किये थे कुछ पूरा नही किये हैं। कांग्रेस ने बस अपनी तिजोरियों को भरने का काम किया है। हार वर्ग के लोगों के सपने को चूर-चूर करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। अगर झूठ बोलने का ओलंपिक का कंपटीशन किया जाए तो भूपेश बघेल की सरकार सभी गोल्ड मेडल जीतेगी। 

विज्ञापन


देवेन्द्र फडणवीस ने धान खरीदी को लेकर कहां सारा पैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रहता है और मलाई खाती है भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार। प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रधानमंत्री से पैसा लेकर धान खरीदी करती है और खुद एक पैसा नहीं लगाती है और खरीदे हुए धन राइस मिल और गोदामों से गायब हो जाते हैं।  इस सरकार ने छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ छलावा किया है और धान का घोटाला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने शराब घोटाला किया जिसमें 2100 करोड रुपए का घोटाला सामने आया है। वहीं कोयला घोटाला को लेकर कहां कि जब तक कांग्रेस सरकार को गांधी के दर्शन नहीं मिलते हैं यानी की हर नोट जिसमें गांधी की तस्वीर रहती है तब तक कोयले से भरी ट्रक हिलती भी नहीं है। 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed