फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   CG Election 2023 Priyanka said Adani and Ambani are running the Government of India

CG Election 2023: 'धान खरीदी का पैसा बघेल सरकार देती है', प्रियंका बोलीं- अदाणी और अंबानी चला रहे भारत सरकार

Tue, 07 Nov 2023 06:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 07 Nov 2023 06:55 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि धान खरीदी का पैसा वो दे रहे है ये गलत है। उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार है वहां आज भी 1200-1400 रुपये में धान खरीदा जा रहा है, ये जो धान की खरीदी के पैसे मिल रहे हैं वो केंद्र सरकार नहीं प्रदेश सरकार दे रही है।

विज्ञापन
CG Election 2023 Priyanka said Adani and Ambani are running the Government of India
प्रियंका गांधी ने की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी में जिले के कुरूद विधानसभा के अटल बिहारी स्टेडियम में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची थी जहां उन्होंने आमसभा को संबोधित कर जिले की तीनों विधानसभा कुरूद, सिहावा और धमतरी के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की। वहीं इस आमसभा में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी भी उपस्थित रहीं। प्रियंका गांधी ने सर्वप्रथम कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में बताया आगे उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है प्रदेश में किसानों से जितने मूल्यों में धान खरीदी की जा रही है उतना अन्य किसी प्रदेश में नही मिल रहा है।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि धान खरीदी का पैसा वो दे रहे है ये गलत है। उत्तरप्रदेश में जहां भाजपा की सरकार है वहां आज भी 1200-1400 रुपये में धान खरीदा जा रहा है, ये जो धान की खरीदी के पैसे मिल रहे हैं वो केंद्र सरकार नहीं प्रदेश सरकार दे रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस किसी धर्म जाती के आधार पर चुनाव नहीं लड़ती है, कांग्रेस की विचारधारा सबको साथ लेकर चलने की है, धर्म को लेकर दंगा फसाद होने से किसी भी नेता को नुकसान नहीं होता है नुकसान होता है तो बस आम लोगों को, किसानों को, नेता को कुछ नहीं होता।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज विकास, उन्नति, सबसे ज्यादा दर में धान खरीदी के नाम से जाना जाता। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर सबसे काम है। उन्होंने आगे कहा कि केन्द्र सरकार को अदाणी और अंबानी चला रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि अदाणी और अंबानी कुछ बनाते नहीं ये दोनों सिर्फ देश की संपत्ति को लूटने का काम कर रहे हैं। देश का विकास छोड़कर पीएम मोदी लाखों करोडों रूपये सिर्फ फालतू कामों पर खर्च कर रहे है। वहीं प्रियंका ने दावा किया की छत्तीसगढ में खेती करने वालों की संख्या बढ़ रही है,जबकि देश के दूसरे राज्यों में किसान खेती नहीं करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed