Chhattisgarh election 2023: धमतरी में BJP संगठन में गुटबाजी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने ली कोर कमेटी की बैठक
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और रायपुर संभाग भाजपा संगठन प्रभारी दिलीप जयसवाल धमतरी भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक ली है। और संगठन के नाराज नेताओं की बैठक लेकर सभी की नाराजगी दूर करने की कोशिश की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में सभी पार्टीयों के घोषित प्रत्याशी चुनाव के मैदान में उत्तर गए है उसके साथ ही भाजपा और कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता भी चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। लेकिन बात करें धमतरी की तो धमतरी में भाजपा के संगठन में गुटबाजी और कुछ नेताओं में भाजपा प्रत्याशी को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही जिले में नए पद नियुक्ति को भी लेकर चर्चा चल रही है। शायद यही वजह है जो धमतरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में संगठन का कोई बडा नेता नजर नहीं आ रहा है।
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और रायपुर संभाग भाजपा संगठन प्रभारी दिलीप जयसवाल धमतरी भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक ली है। और संगठन के नाराज नेताओं की बैठक लेकर सभी की नाराजगी दूर करने की कोशिश की गई है। वहीं चर्चा है कि बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने सभी भाजपा के पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी से भाजपा प्रत्याशी के लिए काम कर जीत दिलाने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही चुनाव में मजबूती से कैसे लडा जाए और जीत कैसे हो इसको लेकर बैठक में विचार विर्मश किया गया है। वहीं रायपुर संभाग भाजपा संगठन प्रभारी दिलीप जयसवाल ने कहा कि भाजपा संगठन के नेताओ में कोई नाराजगी नहीं है। सभी नेता भाजपा प्रत्याशी को जीताने के लिए काम कर रहे हैं।