फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   CM Sai attended ownership card population rights record distribution program in Dhamtari

Dhamtari: स्वामित्व कार्ड आबादी के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, लोगों को दी सौगात

Wed, 08 Jan 2025 07:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 Jan 2025 07:52 PM IST
सार

सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के प्रवास पर पहुंचे थे।जंहा एकलव्य खेल परिसर में आयोजित स्वामित्व कार्ड आबादी के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन
CM Sai attended ownership card population rights record distribution program in Dhamtari
सीएम साय व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के प्रवास पर पहुंचे थे।जंहा एकलव्य खेल परिसर में आयोजित स्वामित्व कार्ड आबादी के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को कुल दो अरब 68 करोड 30 लाख रूपये के 78 विकास कार्यों की सौगात दी।साथ ही मुख्यमंत्री ने जिले में नालंदा परिसर की सौगात भी दी है और पीजी कॉलेज विधि संकाय का भवन और कंडेल में कॉलेज भवन निर्माण की घोषणा की है।जिससे जिलेवासियों में काफी खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


बता दे कि जिले के 9 हजार से ज्यादा लोगों को स्वामित्व कार्ड आबादी के अधिकार अभिलेख का वितरण किया गया है जिससे अब सालों से निवासरत लोगों को भू स्वामित्व का अधिकार मिला है। अब स्वामित्व कार्ड के जरिये लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ के साथ बैंकों में भी आसानी से लोन मिल पायेगा।वही मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पीएम मोदी की गरेंटियो को लागू किया जा रहा है।कहा कि प्रदेश के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए उनकी सरकार लगातार काम कर रही है और कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने जो भी वादे किया था सभी वादों को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
धमतरी के एकलव्य खेल मैदान में आज प्रदेश के सीएम विष्णु देव साय धमतरी प्रवास पर रहे।इस दौरान सीएम के आने से पहले पुलिस विभाग की बड़ी चूक सामने आई है। जहां कार्यक्रम स्थल के गेट के बाहर कांग्रेसियों प्रदेश के सीएम विष्णु देव साय का मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए 8 जनवरी बुधवार दोपहर 3 बजे करीब प्रदर्शन किया है। कांग्रेसियों द्वारा काला झंडा लेकर कार्यक्रम स्थल के मुख्य गेट के बाहर तक पहुंचे थे और नारेबाजी की है।वही पुलिस ने  प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed