Dhamtari: पूर्व विधायक के बेटे-बहू पर जानलेवा हमला, चंद्रशेखर गिरी की मौत, महिला का उपचार जारी
धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा के पूर्व विधायक सोमप्रकाश गिरी गोस्वामी के बेटे और बहू पर कुछ लोगों के द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले से पूर्व विधायक के बेटे की मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा के पूर्व विधायक सोमप्रकाश गिरी गोस्वामी के बेटे और बहू पर कुछ लोगों के द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले से पूर्व विधायक के बेटे की मौत हो गई है। जबकि मृतक की पत्नी का इलाज जारी है। इधर घटना से गुस्साए भाजपाइयों ने कुरूद थाने में नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया है। बताया जा रहा है कि ग्राम मरौद निवासी भाजपा नेता मृतक चंद्रशेखर गिरी का जमीन को लेकर अपने भाइयों के साथ विवाद चल रहा था। वहीं रविवार की सुबह उसके दोनो भाई 10 से 12 लोगों के साथ उसके घर का दरवाजा तोडकर अंदर घुसे और चंद्रशेखर गिरी और उसकी पत्नी पर लाठी डंडे से जमकर हमला कर दिया।
इस हमले में घायल पति-पत्नी दोनों को इलाज के लिए कुरूद अस्पताल पहुंचाया गया। वही हालत गंभीर होने पर दोनों को धमतरी के मसीही अस्पताल रेफर कर दिया गया। यंहा लाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद चंद्रशेखर को मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर भाजपाइयों ने जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए धमतरी एसपी, कुरूद एसडीओपी और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की है। मृतक के पत्नी का कहना है कि उनके देवर ने पूर्व में भी उनके साथ मारपीट की थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई साथ ही पुलिस पर आरोप भी लगाया कि एफआईआर करने के लिए पैसो की मांग की गई थी।
ऐसे में अब पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठना शुरू हो गया है। अगर पुलिस द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाती तो इस तरह की घटना आज नही होती। इस मामले में पुलिस का कहना है कि हत्या का मामला दर्जकर दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र कुरुद के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की हत्या कर दी गई इसके पहले भी उनके ऊपर प्राण घातक हमला हुआ था। पुलिस ने उन हमलावरों को आज तक गिरफ्तार नहीं किया आगे चुनाव में पुलिस के संरक्षण में और भी हत्या हो सकती है। भाजपा नेता ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए एसपी, एसडीओपी और कुरुद विधानसभा के सभी थानेदारों को हटाया जाए और सभी बूथ को अति संवेदनशील घोषित किया जाए।