फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Demonstration of sanitation workers continues in Gandhi Maidan in Dhamtari

Dhamtari: गांधी मैदान में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन में शामिल हुए दिलीप जायसवाल, सरकार पर बोला हमला

Sat, 30 Sep 2023 01:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 30 Sep 2023 01:17 PM IST
सार

भाजपा नेता ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नही किया है। पूरे छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबो दिया है। यहां तक कि उन्होंने अपने घोषणा पत्र में किये वादे भी पूरे नहीं किये हैं।

विज्ञापन
Demonstration of sanitation workers continues in Gandhi Maidan in Dhamtari
सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन में शामिल दिलीप जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियों द्वारा आरोप- प्रत्यारोप, विकास कार्य व अन्य मुद्दों को लेकर जंग छिड़ गई है। वही कुछ संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन भी किया जा रहा है। इसी दरमियान धमतरी के गांधी मैदान में स्कूल सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है, जिसको समर्थन देने के लिए भाजपा के रायपुर संभाग प्रभारी व पटना के विधायक दिलीप जायसवाल पहुंचे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोल और आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों की बात सुनी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भूपेश बघेल आप लोगों की मांग पूरी करते है तो कांग्रेस को वोट दे देना, मांग पूरी होने पर कांग्रेस को वोट दोगे तो भाजपा को कोई एतराज नही होगा, जो आपके लिए काम करेगा उसको ही वोट दो। अगर दो अक्टूबर तक भूपेश सरकार आप लोगों की मांग पूरी करती है तो आप कांग्रेस को ही वोट दो उनका ही साथ दो। दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस वाादे पूरी करने वाली नहीं झूठे वादे करने वाली पार्टी है। 

विज्ञापन

 

भाजपा नेता ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नही किया है। पूरे छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबो दिया है। यहां तक कि उन्होंने अपने घोषणा पत्र में किये वादे भी पूरे नहीं किये हैं। सरकार द्वारा किये गए कर्मचारियों से वादे भी पूरे नही किया गया है। राज्य सरकार सिर्फ प्रदेश को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि हमारे प्रदेश में शराब बंदी है इसलिए हमारा प्रदेश प्रगति के राह पर तेजी से बढ़ रहा है, अगर छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार आती है तो यहां भी शराबबंदी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed