फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Even after rationalization there is a shortage of teachers in Dhamtari schools

CG: युक्तियुक्तकरण के बाद भी धमतरी के स्कूलों में शिक्षकों की कमी, ग्रामीणों ने कोलियारी स्कूल में डाला ताला

Wed, 06 Aug 2025 04:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 06 Aug 2025 04:54 PM IST
सार

प्राथमिक शाला में बच्चों की दर्ज संख्या 30 है और पढ़ाने के लिए सिर्फ एक ही शिक्षक है। वहीं दूसरा शिक्षक दृष्टिबाधित होने से पढ़ा नहीं सकता, जिससे स्कूल में शिक्षण कार्य प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन
Even after rationalization there is a shortage of teachers in Dhamtari schools
स्कूल में शिक्षकों की कमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युक्तियुक्तकरण के बाद भी धमतरी जिले के कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे गुस्साए ग्राम कोलियारी के ग्रामीण और पालकों ने प्राथमिक शाला में शिक्षक की मांग को लेकर स्कूल में तालाबंदी कर दी और शिक्षक की मांग को लेकर नारेबाजी की। सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पालकों ने बताया कि प्राथमिक शाला में बच्चों की दर्ज संख्या 30 है और पढ़ाने के लिए सिर्फ एक ही शिक्षक है। वहीं दूसरा शिक्षक दृष्टिबाधित होने से पढ़ा नहीं सकता, जिससे स्कूल में शिक्षण कार्य प्रभावित हो गया है। बताया कि एक और शिक्षक की मांग को लेकर कई बार शिक्षा विभाग को आवेदन सौंप चुके हैं। इसके बाद भी शिक्षक की मांग को पूरा नहीं किया गया, जिसके चलते पालकों ने स्कूल में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिनके आश्वासन के बाद स्कूल का ताला खोला गया। वहीं शिक्षा विभाग का कहना है कि शिक्षक की व्यवस्था जल्द की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed