Dhamtari: सड़क हादसे में पिता और बेटी की मौके पर हुई मौत, पत्नी और बेटे की हालत गंभीर
धमतरी जिले के ग्राम कुहकुहा में डीजल टैंकर की चपेट में आने से बाईक सवार पिता-पुत्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हादसे में मृतक की पत्नी और बेटे की हालत गंभीर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के ग्राम कुहकुहा में डीजल टैंकर की चपेट में आने से बाईक सवार पिता-पुत्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हादसे में मृतक की पत्नी और बेटे की हालत गंभीर है। हादसे की सुचना मिलने पर कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मां बेटे को इलाज के लिए कुरूद अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि आरंग क्षेत्र के ग्राम भोथली निवासी मनहरण लोधी बाईक में पत्नी, बेटी और बेटे के साथ किसी काम से नारी आ रहा था। इसी दौरान कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम कुहकुहा में सामने से आ रहे डीजल टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई है।
इस हादसे का पूरा वीडियो सामने एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल कुरूद पुलिस डीजल टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।