Dhamtari: स्कूल बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, घटना में ड्राइवर समेत कई बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती
घटना में बस ड्राइवर सहित कई बच्चे घायल हो गये। दुर्घटना होते ही बच्चों की चीखपुकार और हादसा होते देख लोगो ने तुरंत घायलों की मदद की और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी शहर में एक सड़क हादसा हुआ है, जहां स्कूल बस और ट्रक में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के समय बस में बच्चे सवार थे जो स्कूल जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत सिहावा रोड में आज सुबह एक सड़क हादसे में विद्याकुंज स्कूल की बस और ट्रक में भिड़त हो गई जिसमें लगभग सात से आठ बच्चे सहित बस ड्राइवर घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे को लेकर बताया गया कि सुबह विद्याकुंज स्कूल की बस अपने छात्रों को स्कूल लेकर जा रही थी कि तभी सिहावा रोड के पास एक ट्रक तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलते हाईवा को ओवरटेक करते हुए आ रही थी तभी सामने से आ रही स्कूल की बस को ठोकर मार दिया।
घटना में बस ड्राइवर सहित कई बच्चे घायल हो गये। दुर्घटना होते ही बच्चों की चीखपुकार और हादसा होते देख लोगो ने तुरंत घायलों की मदद की और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के ड्राइवर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।