फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   husband killed his wife by locking her in the kitchen

Dhamtari: पति ने पत्नी की रसोई में बंद कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; चाय बनाने को लेकर हुआ था विवाद!

Sat, 04 Jan 2025 03:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 Jan 2025 03:00 AM IST
सार

धमतरी जिले के आमदी गांव से लगे ग्राम सांगली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बतााय जा रहा है कि पति ने पत्नी को चाय बनाने के लिए बोला था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ।

विज्ञापन
husband killed his wife by locking her in the kitchen
Dhamtari News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के आमदी गांव से लगे ग्राम सांगली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बतााय जा रहा है कि पति ने पत्नी को चाय बनाने के लिए बोला था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान पति ने पत्नी पर किसी लोहे की किसी धारदार चीज से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना कंवर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांगली की है। जहां केवल साहू ने अपनी पत्नी ईश्वरी साहू को चाय बनाने के लि बोला। जिसके बाद ईश्वरी साहू रसोई अंदर गई तो केवल साहू ने रसोई का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। वहीं बच्चे और ईश्वरी साहू की मां दरवाजा खटखटाते रहे। इस दौरान ईश्वरी साहू रसोई के अंदर चिल्लाती रही और पति केवल साहू पत्नी के ऊपर किसी धारदार लोहे के वस्तु से जानलेवा हमला कर दिया और हमले के बाद  घर से फरार हो गया। ईश्वरी साहू को घायल अवस्था में धमतरी के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। 
विज्ञापन


इलाज के दौरन ईश्वरी साहू ने दम तोड़ दिया। जब पति केवल साहू को पत्नी ईश्वरी साहू की मौत की खबर लगी तो केवल साहू ने कंवर चौकी में जाकर खुद को सरेंडर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कंवर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इधर, धमतरी जिला अस्पताल चौकी कार्रवाई के बाद मृतका ईश्वरी साहू के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed