{"_id":"6a490a9667fd34f26608f474","slug":"joint-action-by-the-revenue-and-mineral-departments-against-illegal-sand-transportation-8-tractors-seized-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4466246-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: अवैध रेत परिवहन पर राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 08 ट्रैक्टर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: अवैध रेत परिवहन पर राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 08 ट्रैक्टर जब्त
Sat, 04 Jul 2026 08:04 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:04 PM IST
सार
धमतरी जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
जब्त किए गए ट्रैक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज संयुक्त जांच अभियान के दौरान कोलियारी-धमतरी मार्ग पर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर 08 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया।कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहनों के दस्तावेजों एवं खनिज परिवहन से संबंधित वैध अनुमति की जांच की गई।
विज्ञापन
संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई। जब्त वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है तथा प्रकरणों की जांच खनिज विभाग द्वारा की जा रही है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आमजन एवं वाहन संचालकों से अपील की है कि वे केवल वैध अनुमति एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप ही खनिजों का परिवहन करें तथा अवैध गतिविधियों से दूर रहें।
विज्ञापन