{"_id":"6a492535bfb417ff6a0aadad","slug":"congress-members-burned-an-effigy-of-the-chief-minister-over-the-action-taken-in-nakti-village-alleging-that-the-bjp-government-is-working-to-demolish-the-homes-of-the-poor-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4467574-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhamtari News: धमतरी में कांग्रेस का नकटी गांव कार्रवाई पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari News: धमतरी में कांग्रेस का नकटी गांव कार्रवाई पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 10:02 PM IST
Link Copied
प्रदेश की राजधानी के नकटी गांव में हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन तेज कर दिया है। रायपुर सहित कई जिलों में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका जा रहा है। धमतरी जिले में भी कांग्रेसियों ने शनिवार को नकटी गांव की कार्रवाई के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमा-झटकी भी हुई। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार गरीबों का आशियाना उजाड़ने का काम कर रही है। धमतरी शहर के कचहरी चौक के पास कांग्रेसियों ने नकटी गांव में हुई कार्रवाई को लेकर विरोध जताया।
वे राजीव भवन से मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला लेकर निकले। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कचहरी चौक पर पहुंचे। वहां सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की गई। मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। कांग्रेसियों का कहना है कि नकटी गांव में हुई कार्रवाई निंदनीय है। गरीबों का आशियाना छीना गया है।
कांग्रेस के आरोप
जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने बताया कि नकटी गांव में लोगों का आशियाना अचानक छिन गया। उनके घरों को तोड़ा गया, जिसके विरोध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में डबल इंजन की सरकार गरीबों का आशियाना छीन रही है। ऐसे में जहां बरसात में रहने के लिए जगह नहीं है, यह सरकार गरीबों के लिए अन्याय कर रही है।
कांग्रेस की मांग
जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों के साथ खड़ी है। वह गरीबों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा आगे रहती है। उन्होंने मांग की कि जिन लोगों का घर तोड़ा गया है, उन्हें आशियाना भी दिया जाए। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को गरीबों के खिलाफ अन्याय बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।