{"_id":"6a48df570384258d4703c7f8","slug":"video-rama-mathara-caugdhhava-cara-para-lkhanauu-ma-kashava-maraya-bl-ja-thashha-haga-unaka-khalfa-kararavaii-haga-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर लखनऊ में केशव मौर्य बोले- जो दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर लखनऊ में केशव मौर्य बोले- जो दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ आगमन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही ख़ुशी का अवसर है। हम उनका स्वागत करते हैं। साथ ही विश्वास दिलाते हैं कि जो निर्देश देंगे उसके अनुसार भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ तीसरी बार भाजपा सरकार देश में बनाने का काम करेगी। यहां पर संगठनात्मक बैठक से लेकर के जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक एवं अन्य कई कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कहा कि वही बयान सभी लोग दे रहे हैं। जांच का जो भी निष्कर्ष निकलेगा, जो सच्चाई है सामने आएगी और जो दोषी होंगे, उनके खिलाफ प्रभावी ढंग से कार्रवाई होगी। भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना न होने पाए इसके लिए जो आवश्यक कदम उठाना होगा, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जरूर उठाएगा। अखिलेश यादव को श्रीराम जन्मभूमि मामले में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। जिस प्रकार से वो बयानबाज़ी कर रहे हैं, मैं उसकी निंदा करता हूं।
एसआईटी जांच कर रही है, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। उसकी गहराई से जांच चल रही है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, श्रीराम मंदिर निर्माण के विरोधी हैं। वह श्री राम जन्मभूमि मंदिर मामले में अपनी ज़ुबान बंद रखें तो अच्छा रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।