Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
30 crore rupees are needed for the treatment of 14-year-old Puneet from Tohana, who is battling DMD.
{"_id":"6a48e4d6eab9756a9301cb16","slug":"video-30-crore-rupees-are-needed-for-the-treatment-of-14-year-old-puneet-from-tohana-who-is-battling-dmd-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में डीएमडी से जूझ रहे 14 साल के पुनीत के इलाज को 30 करोड़ चाहिए,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में डीएमडी से जूझ रहे 14 साल के पुनीत के इलाज को 30 करोड़ चाहिए,
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी यानी डीएमडी जैसी लाइलाज बीमारी से जूझ रहे 14 साल के पुनीत सैनी के इलाज के लिए अब पूरा समाज मदद को आगे आ रहा है। शिव नंदी शाला पहुंचे पुनीत के पिता मनी कुमार ने बताया कि बेटे का इलाज भारत में संभव है लेकिन इसके लिए 28 से 30 करोड़ रुपये चाहिए।
नंदी शाला संयोजक धर्मपाल सैनी ने कहा कि आज हमारे पास ये प्यारा सा बच्चा अपने माता-पिता के साथ आया। डीएमडी एक ऐसी भयानक बीमारी है जिसमें शरीर की कोशिकाएं धीरे-धीरे डैमेज होती जाती हैं। डॉक्टरों के अनुसार ऐसे बच्चे 20 साल तक ही जी पाते हैं। इसका इलाज अमेरिका या दुबई में ही है, जिसके लिए करोड़ों रुपये चाहिए। गौ माता पालनहार है, संस्था ने थोड़ी आर्थिक मदद की है। सभी लोगों और एनजीओ से अपील करता हूं कि आगे आएं। परिवार का ये अकेला सहारा है।"
पिता ने AIIMS से PGI तक हर जगह लगाए चक्कर
पुनीत के पिता मनी कुमार ने बताया, "उसके बेटे का नाम पुनीत सैनी है। इसे ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी है। इसमें मांसपेशियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि बच्चा चल-फिर नहीं पाता। बाद में ये बीमारी दिल तक पहुंच जाती है।"
उन्होंने बताया कि दिल्ली एम्स रोहतक पीजीआई और नोएडा में होम्योपैथी तक इलाज करवा चुके हैं। डॉक्टरों ने बताया कि पुनीत के 51वें एक्सॉन की स्कीपिंग है। इसके लिए वन-टाइम जीन थेरेपी इंजेक्शन ही विकल्प है। भारत में 28-30 करोड़, दुबई में 22-24 करोड़ और अमेरिका में करीब 15 करोड़ का खर्च आएगा।
व्हीलचेयर पर 1600 किमी की यात्रा करेंगे पिता
मनी कुमार ने कहा कि मौसम ठीक होते ही वे पुनीत को व्हीलचेयर पर लेकर 1500-1600 किमी की पदयात्रा पर निकलेंगे। वह पैदल चलेंगे और बेटा व्हीलचेयर पर होगा। फिल्म अभिनेता सोनू सूद लोगो की मदद करते है शायद उनकी भी मदद कर दे ताकि पूरा देश जुड़े और इलाज के पैसे जुट सकें।"
उन्होंने सीएम हरियाणा से मिलकर व्हीलचेयर, फंड और पेंशन की मांग भी की लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ओडिशा में 10 लाख की सहायता और 15 हजार पेंशन, बिहार में 6 लाख और 10 हजार पेंशन मिलती है, लेकिन हरियाणा में ऐसा कुछ नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार देश में डीएमडी, एसएमए, बीएमडी जैसी बीमारियों से 5 लाख से ज्यादा बच्चे पीड़ित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।