{"_id":"6a48e0c1634b99327c0d7322","slug":"video-jind-weather-turns-pleasant-following-light-afternoon-rain-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद:- दोपहर हुई हल्की बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले में सुबह उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। दोपहर बाद हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत दिलाई। हालांकि बारिश अधिक देर तक नहीं हुई, लेकिन मौसम खुशनुमा जरूर हो गया।
शनिवार सुबह से ही हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस का असर काफी ज्यादा था। तेज धूप नहीं होने के बावजूद लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही तेज हुई और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। फिलहाल मानसूनी गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं। रविवार तक मौसम में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, लेकिन व्यापक बारिश की संभावना कम है। इसके बाद फिर से बारिश का दौर शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। यदि मौसम प्रणाली सक्रिय रहती है तो जिले में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। जिन क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, वहां खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे खरीफ फसलों को लाभ मिलेगा। हालांकि किसान अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं ताकि धान, बाजरा और अन्य फसलों की बढ़वार बेहतर हो सके।
बॉक्स
बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह
चिकित्सकों ने लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है। उमस और बारिश के कारण वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को साफ पानी पीने, ताजा भोजन करने और भीगने के बाद तुरंत सूखे कपड़े पहने, ताकि संक्रमण का खतरा न फैले।
वर्जन
सोमवार को जिले में फिर से बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना बन रही हैं। यदि ऐसा होता है तो लोगों को गर्मी और उमस से और अधिक राहत मिलेगी। खरीफ की फसलों को फायदा होगा।
--डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।