रघुपुरगढ़ में ईको टूरिज्म से जुड़े स्थानीय युवाओं और वन विभाग के बीच टेंट विवाद सुलझ गया है। प्रशासन, वन विभाग और रघुपुर ईको टूरिज्म सोसाइटी के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में यह सहमति बनी। इसके तहत पक्के ढांचे हटाने के बाद 18 युवाओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने का आश्वासन दिया गया है। बैठक में टेंट संचालकों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी। वन विभाग की ओर से लिए जाने वाले दैनिक किराए में कमी करने पर भी सकारात्मक निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मिल्क फेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने की। एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट, डीएसपी राजीव मेहता और डीएफओ लूहरी सीएल राव भी बैठक में उपस्थित थे। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता किशोर शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।